फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Tensions Riyadh Alert Saudi royal family in bunkers India Ajit Doval dials NSA in Iran news updates

पश्चिम एशिया तनाव: रियाद चिंतित, सऊदी का शाही परिवार बंकर में; भारत से अजीत डोभाल ने ईरान में किसे फोन किया?

Tue, 13 Oct 2026 08:24 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क / एजेंसी (रियाद / नई दिल्ली)।
वर्ल्ड डेस्क / एजेंसी (रियाद / नई दिल्ली)। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 13 Oct 2026 08:24 AM IST
सार

सऊदी पर 22 दिन में छठी बार हमला हुआ है। चिंता गहराने के बीच शाही परिवार को बंकर में शिफ्ट किया गया है। तनाव और बढ़ने के बीच सऊदी ने सहयोगियों से मदद मांगी है। हूती विद्रोहियों के आक्रामक तेवरों और सात माह से अधिक समय से जारी ईरान-अमेरिका जंग के चलते वैश्विक तेल संकट गहराने का भी खतरा बढ़ने की आशंका है। पश्चिम एशिया में तनाव से जुड़े अपडेट्स इस खबर में पढ़ें

विज्ञापन
West Asia Tensions Riyadh Alert Saudi royal family in bunkers India Ajit Doval dials NSA in Iran news updates
सऊदी के रियाद एयरपोर्ट पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स -एएनआई-रॉयटर्स

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष बेहद खतरनाक और व्यापक होता जा रहा है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के 22 दिनों में छह हमलों से सऊदी अरब दहल उठा है, इनमें पांच हमले राजधानी रियाद में हुए हैं। शनिवार को हुए एक दशक के सबसे घातक हमले के बाद उत्पन्न सुरक्षा खतरों के चलते क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (41) को शाही परिवार के साथ सुरक्षित बंकर युक्त महल में शिफ्ट होना पड़ा।

विज्ञापन


रियाद का एयरपोर्ट 17 अक्तूबर तक बंद
वॉल स्ट्रीट जनरल के अनुसार, हूतियों के बढ़ते हमलों के बाद क्राउन प्रिंस सलमान पिछले छह दिनों से बंकरों से लैस और कड़ी सुरक्षा वाले महलों के बीच बहुत सावधानी से आ-जा रहे हैं। उन्हें आखिरी बार मंगलवार को सार्वजनिक रूप से राष्ट्रीय रक्तदान अभियान कार्यक्रम में देखा गया था।  हूतियों ने शनिवार को रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पैसेंजर टर्मिनल पर मिसाइल दागी थी। इसमें एक भारतीय समेत 13 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक लोग घायल हो गए। इसके अगले दिन रविवार को एयरपोर्ट को फिर निशाना बनाया गया। इसमें एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हुई और 11 लोग घायल हो गए। सोमवार को सऊदी के दक्षिणी हिस्से खमीस मुशैत को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई लेकिन इसे हवा में नष्ट कर दिया गया। रियाद का किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट 17 अक्तूबर तक बंद रहेगा। 
विज्ञापन


ईरानी ने होर्मुज में तीसरे सुपरटैंकर को बनाया निशाना
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नौसेना ने सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में एक तीसरे सुपरटैंकर पर हमला किया, जिससे उसमें आग लग गई। ईरानी नौसेना ने बताया कि टैंकर ने अपना नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिया था। साथ ही उसने होर्मुज से निकलने तथा वहां व्यवस्था और सुरक्षा को बाधित करने की कोशिश करने से पहले हमारी चेतावनियों को नजरअंदाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान ने हूतियों और सऊदी के बीच की मध्यस्थता की पेशकश
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि उनका देश अरब प्रायद्वीप के हालात को लेकर बहुत चिंतित है और वह कूटनीतिक तरीकों से हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच संघर्ष को सुलझाने में मदद करने के लिए तैयार है। यह युद्ध सिर्फ इस्राइल के फायदे के लिए है और ईरान को दो इस्लामी देशों के बीच टकराव जारी रहना मंजूर नहीं है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची नेसऊदी समकक्ष से फोन पर बातचीत की।


पश्चिम एशिया के हालात पर डोभाल व उनके ईरानी समकक्ष ने की वार्ता
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को फोन पर ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई से पश्चिम एशिया में सुरक्षा की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। माना जा रहा है कि बातचीत में सऊदी अरब पर हुए हालिया हमलों पर भी चर्चा हुई है। भारत ने रविवार को सऊदी अरब के रियाद स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए बड़े हमले की कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed