{"_id":"69a2c15492115a9eb10cafc7","slug":"west-asia-tension-updates-iran-strikes-on-us-military-bases-kuwait-bahrain-qatar-uae-saudi-israel-and-others-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran Air Strikes: अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के ताबड़तोड़ हमले, पांच देशों में तनाव के बीच एयरस्पेस बंद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran Air Strikes: अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के ताबड़तोड़ हमले, पांच देशों में तनाव के बीच एयरस्पेस बंद
Sat, 28 Feb 2026 03:50 PM IST
Love Gaur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Love Gaur
Updated Sat, 28 Feb 2026 03:50 PM IST
सार
Iran Air Strikes: अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुवैत, बहरीन,कतर, सऊदी अरब, और यूएई में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला किया है।
विज्ञापन
ईरान का जवाबी हमला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी और इस्राइल के संयुक्त हमले के बाद अब ईरान ने भी पलटवार करना शुरू कर दिया है। इस्राइल के अलावा खाड़ी देशों के कई अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ईरानी हमले तेज हो गए हैं। ईरान ने कुवैत, बहरीन,कतर, सऊदी अरब, और यूएई में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला किया है।
दोहा में अमेरिकी सैन्य अड्डों को बनाया निशाना
ईरान ने कतर के दोहा में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने देश को निशाना बनाकर किए गए कई हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। रक्षा मंत्रालय इस बात की पुष्टि करता है कि खतरे का पता चलते ही सुरक्षा योजना के अनुसार उससे तुरंत निपटा गया और कतर की धरती तक पहुंचने से पहले ही सभी मिसाइलों को रोक दिया गया
ईरान के हमलों में अब तक क्या हुआ?
ईरान ने कतर, बहरीन, कुवैत यूएई में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है। बहरीन ने पुष्टि की है कि अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के मुख्यालय को मिसाइल हमले का निशाना बनाया गया है। कतर के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि पैट्रियट रक्षा प्रणाली द्वारा एक ईरानी मिसाइल को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
रॉयटर्स समाचार एजेंसी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी से एक जोरदार विस्फोट की खबर मिली है। कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इससे पहले ईरान की आईआरजीसी ने पुष्टि की थी कि उसने अमेरिकी-इस्राइल हमलों के बाद इस्राइल की ओर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं।
तनाव के बीच कई अंतरराष्ट्रीय उड़ान निलंबित
रिपोर्ट्स के मुताबिक हंगरी की विज एयर ने इस्राइल, यूएई के दुबई के साथ-साथ अबू धाबी और जॉर्डन के अम्मान से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स तुरंत सात मार्च तक निलंबित कर दीं। जर्मनी की लुफ्थांसा ने दुबई, तेल अवीव, लेबनान के बेरूत और ओमान के मस्कट से आने-जाने वाली शनिवार और रविवार की उड़ानें निलंबित कर दीं।
ये भी पढ़ें: US-Israel vs Iran: इस्राइल-अमेरिका ने कब-कैसे बोला ईरान पर हमला, तेहरान का जवाब क्या? सवाल-जवाब में घटनाक्रम
वहीं नीदरलैंड्स की केएलएम ने एम्स्टर्डम से तेल अवीव की उड़ानें रद्द कर दी है। ओमान एयर ने इराक की राजधानी बगदाद की सभी फ्लाइट सस्पेंड कर दीं। ऐसे में ही रूस ने ईरान और इस्राइल की सभी उड़ानें रोक दी है। कुवैत ने भी अगली सूचना तक ईरान की सभी उड़ान सेवा बंद कर दी। इराक ने आने-जाने वाली सभी विमान कैंसिल करते हुए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन