फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Israel Palestine Jerusalem Population Arab Women Increase News in Hindi

जनसंख्या: इस्राइल की राजधानी यरुशलम की आबादी तेल अवीव से दोगुनी हुई; कार्यबल में अरब महिलाओं की संख्या भी बढ़ी

Mon, 03 Jun 2024 07:40 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 03 Jun 2024 07:40 AM IST
सार

जनसंख्या के मोर्चे पर पश्चिम एशिया से रोचक रिपोर्ट सामने आई है। बीते सात महीने से युद्धग्रस्त क्षेत्र के रूप में चर्चित गाजा और इस्राइल अब यरुशलम की आबादी बढ़ने के कारण सुर्खियों में है। यहां की आबादी इस्राइल की बड़ी आबादी वाले शहर तेल अवीव से भी दोगुनी हो गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक कार्यबल में अरब महिलाओं की संख्या भी बढ़ी है।

विज्ञापन
West Asia Israel Palestine Jerusalem Population Arab Women Increase News in Hindi
यरुशलम की आबादी तेल अवीव से दोगुनी हुई (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

इस्राइल की राजधानी यरुशलम की जनसंख्या  तेल अवीव से दोगुनी होने की रिपोर्ट सामने आई है। यरुशलम दिवस से पहले जारी एक वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइल की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले शहर तेल अवीव से भी अधिक जनसंख्या अब यरुशलम की हो गई है। यहां 10 लाख से अधिक लोग रहते हैं। यरुशलम इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिसी रिसर्च की इस रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइल में 2022 में हुई जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, यरुशलम की आबादी 10,05,900 है। यह जनसंख्या तेल अवीव की तुलना में दोगुनी है। 
विज्ञापन


बढ़ी हुई आबादी में शरणार्थी और छात्र भी शामिल
रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइल डिफेंस फोर्स (IDF) और हमास के लड़ाकों के बीच जारी युद्ध से बचने के लिए हजारों लोगों ने अलग-अलग इलाकों में भाग कर शरण ली है। गाजा सीमा क्षेत्र या लेबनानी सीमा के पास से निकाले गए 13,800 लोग यरुशलम में रहे हैं। कम से कम कुछ समय के लिए यरुशलम में शरण लेने वाले इन लोगों को भी 10 लाख की आबादी में गिना गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के दौरान 41,300 छात्रों ने यरुशलम के उच्च शिक्षण संस्थानों में नामांकन कराया। छात्रों की यह संख्या अब तक सबसे अधिक रही है।
विज्ञापन


महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 29 फीसदी तक पहुंची
यरुशलम इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिसी रिसर्च की रिपोर्ट में नौकरी चाहने वालों की संख्या में भी उछाल का हवाला दिया गया है। इसके मुताबिक नवंबर 2023 में 26,000 लोग रोजगार की तलाश में थे। कार्यबल में अरब महिलाओं की संख्या बढ़ने का दावा भी किया गया है। दफ्तरों में महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 29 फीसदी तक पहुंच गई। इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में यरुशलम में 5,800 अपार्टमेंट का निर्माण शुरू हुआ। संस्थान के मुताबिक वे बीते 38 वर्षों से रिपोर्ट जारी कर रहे हैं। इतने समय में अपार्टमेंट निर्माण की यह संख्या सबसे बड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में 27.35 लाख से अधिक विदेशी लोगों ने किया रात्रि प्रवास
इस रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में 7,600 से अधिक नए अप्रवासियों ने यरुशलम में बसने का फैसला लिया। हालांकि, इसी अवधि में 7,200 लोग यरुशलम छोड़ कर चले भी गए। 2023 में 27.35 लाख से अधिक विदेशी लोगों ने यरुशलम में रात्रि प्रवास किया। हालांकि, अक्तूबर में हमास के साथ युद्ध शुरू होने के बाद साल की अंतिम तिमाही में इस आंकड़े में 80 प्रतिशत की गिरावट आ गई। बता दें कि भारतीय समयानुसार यरुशलम दिवस चार जून की रात में शुरू होगा। मंगलवार रात होने वाला यरुशलम दिवस 1967 में हुए छह दिवसीय युद्ध का प्रतीक है। 56 साल पहले हुई इस लड़ाई के बाद यरुशलम इस्राइल का हिस्सा बना था। इसी वर्षगांठ को यरुशलम दिवस कहा जाता है।


पश्चिम एशिया में हिंसा के कारण सात महीने में मारे गए 36 हजार से अधिक लोग
गौरतलब है कि बीते वर्ष 7 अक्तूबर से ही इस्राइल और हमास के बीच हिंसक संघर्ष हो रहा है। इसमें फलस्तीन और इस्राइल को मिलाकर अब तक 36 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। युद्धग्रस्त इलाके में बमबारी और सैन्य कार्रवाई के दौरान 82 हजार से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed