West Asia: ट्रंप ने जिंदा होने पर उठाए थे सवाल, अब मोजतबा ने इराक को दिया ये संदेश; समझिए क्यों चर्चा में है?
बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को ये कहते हुए सुना गया कि उन्हें नहीं पता ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं। ट्रंप के इस बयान के बाद अब जाकर मोजतबा खामेनेई का एक संदेश सामने आया है, जो कि खूब चर्चा में है। कारण है कि एक महीने से जारी संघर्ष के बाद मोजतबा ने ईरान को धन्यवाद कहा है। आइए जानते है क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 31वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का इराक को भेजा गया संदेश खूब चर्चा है। जारी संघर्ष के बीच मोजतबा ने रविवार को इराक की जनता और उसके धार्मिक नेताओं का धन्यवाद किया।
अपने साथी देश को धन्यवाद करना कोई बड़ी बात नहीं, तो फिर मोजतबा का ये संदेश चर्चा में क्यों है? इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि अमेरिका और इस्राइल की तरफ से ईरान पर लगातार किए जा रहे हमलों के चलते ईरान की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। बावजूद इसके ईरान लगातार अमेरिका और इस्राइल को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। ऐसे में बीते दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर भी इशारों-इशारों में बड़ा दावा कर दिया था।
ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच बढ़ता टकराव: अफगान सरकार का आरोप- PAK की गोलाबारी में एक की मौत, 16 घायल
ट्रंप के बयान पर चर्चा क्यों?
पत्रकारों से बातचीत के दौरान पिछले हफ्ते ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ईरान के टॉप व्यक्ति के साथ बातचीत कर रहा है, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह व्यक्ति ईरान का सुप्रीम लीडर नहीं है। ट्रंप ने कहा कि हमने मोजतबा की ओर से कुछ नहीं सुन। हमें नहीं पता कि वह जीवित हैं या नहीं। युद्ध के बीच ट्रंप के इस बयान ने वैश्विक राजनीति में मानो एक अलग चर्चा तेज कर दी थी। सवाल मोजतबा और उनके स्वास्थ्य को लेकर पूछे जाने लगे थे। ऐसे में अब मोजतबा का इराक को संदेश भेजना इन सभी सवाल और अटकलों पर एक बड़ा विराम की तरह है।
बता दें कि मोजतबा खमेनेई ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं। फरवरी 28 को हुए एयरस्ट्राइक में उनके पिता की मौत के बाद से उन्होंने सार्वजनिक रूप से कोई दृश्य नहीं दिया है। अब तक उनके केवल कुछ लिखित बयान ही सामने आए हैं, जिनमें नववर्ष का संदेश भी शामिल है। उनकी लंबी गैरमौजूदगी ने उनके स्वास्थ्य और वास्तविक स्थिति को लेकर अटकलें बढ़ा दी हैं।
ये भी पढ़ें:- लेबनान सीमा पर इस्राइल का बड़ा फैसला: नेतन्याहू ने बफर जोन बढ़ाने का दिया आदेश, बोले- हालात पूरी तरह बदलेंगे
मोजतबा ने क्या संदेश दिया?
पहले मोजतबा के संदेश की बात करें तो ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने रविवार को ईरान की जनता और उसके धार्मिक नेताओं को धन्यवाद किया। उन्होंने अपने संदेश में इराक की शीर्ष धार्मिक नेतृत्व और आम लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने ईरान के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का खुलकर विरोध किया। इस संदेश में शिया धर्म के प्रमुख धार्मिक नेता अली सिस्तानी का भी उल्लेख किया गया। यह संदेश इराक इस्लामी सर्वोच्च परिषद और बगदाद में ईरान के दूतावास के बीच हुई बैठक के बाद भेजा गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि संदेश कैसे और किस माध्यम से पहुंचाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.