{"_id":"69bd026e0d647eacf3009525","slug":"west-asia-crisis-indian-citizen-reached-india-after-brain-stroke-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: कतर की मदद से सुरक्षित घर पहुंचा परमिंदर, युद्ध के बीच हुआ ब्रेन स्ट्रोक; मुश्किल में थी जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Crisis: कतर की मदद से सुरक्षित घर पहुंचा परमिंदर, युद्ध के बीच हुआ ब्रेन स्ट्रोक; मुश्किल में थी जान
Fri, 20 Mar 2026 01:46 PM IST
Nitin Gautam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: Nitin Gautam
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:46 PM IST
सार
युद्ध के चलते कतर में फंसा एक भारतीय युवक सुरक्षित अपने घर पहुंच गया है। दरअसल कतर में फंसे होने के दौरान युवक को ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिसके बाद भारतीय दूतावास और सिख संगठनों ने मिलकर युवक को सुरक्षित घऱ पहुंचाया।
विज्ञापन
पश्चिम एशिया संकट
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया संकट के चलते खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। ऐसे मुश्किल समय में कतर में एक भारतीय नागरिक परमिंदर को ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिससे उसकी जान पर बन आई। एक तो पराया देश और ऊपर से जानलेवा खतरा, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में मानवता की मिसाल पेश करते हुए लोगों ने परमिंदर की मदद की। भारतीय दूतावास ने भी मदद दी और बाद में कतर सरकार के सहयोग से परमिंदर सुरक्षित स्वदेश लौट आया है।
कनाडा जाते हुए कतर में फंसा युवक
भारतीय युवक परमिंदर कनाडा जा रहा था, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते उसकी यात्रा बाधित हो गई और वह कतर में फंस गया। कतर में रहने के दौरान ही परमिंदर को ब्रेन स्ट्रोक आया, लेकिन कतर सरकार, कतर में भारतीय मिशन और कई सामुदायिक संगठनों की मदद से परमिंदर की घर वापसी संभव हुई।
कतर में भारतीय दूतावास और सामुदायिक संगठनों की मदद
कतर में भारतीय राजदूत विपुल ने दूतावास के प्रथम सचिव ईश सिंघल के साथ मिलकर स्थानीय और सामुदायिक संगठनों की मदद से परमिंदर की सहायता की। इंडियन कम्युनिटी बेनेवोलेंट फोरम, पुनर्जनी और सिंह सेवा ग्रुप कतर जैसे संगठनों ने परमिंदर की नियमित देखभाल की और उसके मेडिकल खर्चों और खाने-पीने का पूरा ध्यान रखा। कतर के हमास मेडिकल कॉर्पोरेशन और कतर एयरवेज ने भी परमिंदर की स्वदेश वापसी में मदद की।
विज्ञापन
कतर के हमास मेडिकल कॉर्पोरेशन और कतर एयरवेज ने भी परमिंदर की स्वदेश वापसी में मदद की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बात भी की। इस बातचीत में पीएम मोदी ने कतर के नेता को भारतीय समुदाय की देखभाल करने और सहयोग के लिए आभार जताया। पश्चिम एशिया संकट की जद में कतर भी है और कतर के ऊर्जा ठिकानों पर हमले हुए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन