फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Conflict: US-Israeli strike in Isfahan kills 15, Iranian media, News in Hindi

US-Iran War: मध्य ईरान में अमेरिका-इस्राइल का हमला; इस्फहान शहर में 15 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Sat, 14 Mar 2026 11:26 PM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Pavan Updated Sat, 14 Mar 2026 11:26 PM IST
सार

अमेरिका-इस्राइल की तरफ से ईरान पर हमले जारी है। इसी बीच ईरानी मीडिया की तरफ से दावा किया गया है कि देश के इस्फहान शहर अमेरिका-इस्राइल के हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है। इस्फहान मध्य ईरान का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर माना जाता है और यहां कई रक्षा तथा तकनीकी से जुड़े प्रतिष्ठान हैं।

विज्ञापन
West Asia Conflict: US-Israeli strike in Isfahan kills 15, Iranian media, News in Hindi
पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के मध्य हिस्से में स्थित औद्योगिक शहर इस्फहान पर बड़ा हवाई हमला किया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक इस हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने दी है। शुरुआती जानकारी में कहा गया है कि हमले का निशाना इस्फहान का औद्योगिक क्षेत्र था, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस खास ठिकाने को टारगेट किया गया था। स्थानीय प्रशासन और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने और नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर है इस्फहान शहर
इस्फहान ईरान का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर माना जाता है और यहां कई रक्षा तथा तकनीकी से जुड़े प्रतिष्ठान मौजूद हैं। इसी वजह से यह शहर लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय तनाव के केंद्र में रहा है। वहीं इस हमले को लेकर अमेरिका और इस्राइल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पश्चिम एशिया में पहले से जारी सैन्य तनाव के बीच इस हमले के बाद क्षेत्र में हालात और ज्यादा गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - West Asia Conflict: पश्चिम एशिया की जंग में उतरेगा यूएसएस त्रिपोली, 2500 अमेरिकी मरीन संभालेंगे यह जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरानी राष्ट्रपति का अमेरिका-इस्राइल पर आरोप
वहीं, ईरान की राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि युद्ध के बावजूद ईरान में कामकाज सामान्य रूप से जारी है, क्योंकि सरकार में हमारे सहयोगियों ने सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, 'इस थोपे गए और अन्यायपूर्ण युद्ध को पंद्रह दिन बीत चुके हैं, और परिवहन, संचार और अन्य चुनौतियों के बावजूद, सरकार में हमारे सहयोगियों के प्रयासों के कारण, जनता को सेवाएं प्रदान करने में कोई गंभीर बाधा नहीं आई है।' उन्होंने आगे कहा, 'ईरान के नेक लोगों, आपके सहयोग से हम इन परिस्थितियों से पार पाएंगे और इस्राइल और अमेरिका द्वारा नष्ट की गई हर चीज का पुनर्निर्माण पहले से भी बेहतर तरीके से करेंगे।'







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed