फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Weather havoc in central USA, floods worsen situation from Texas to Ohio, 16 people dead so far

US: मौसमी कहर से मध्य अमेरिका में तबाही, टेक्सास से ओहायो तक बाढ़ से बिगड़े हालात, अब तक 16 लोगों की मौत

Sun, 06 Apr 2025 07:36 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डायर्सबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डायर्सबर्ग Published by: बशु जैन Updated Sun, 06 Apr 2025 07:36 AM IST
सार

पिछले सप्ताह आए तूफान ने अमेरिका में कहर मचा रखा है। अब लगातार हो रही बारिश से यहां बाढ़ के हालात पैदा हो रहे हैं। मौसमी कहर में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Weather havoc in central USA, floods worsen situation from Texas to Ohio, 16 people dead so far
अमेरिका में तूफान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसमी कहर ने दक्षिण और मध्य पश्चिम अमेरिका में तबाही मचा रखी है। टेक्सास से ओहायो तक बाढ़ के हालात हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार आ रहे तूफान और भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को मूसलाधार बारिश से पूरे इलाके में बाढ़ आ गई। मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर नदियां कई दिनों तक बढ़ती रहेंगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग के मुताबिक दिन प्रति दिन भारी बारिश के चलते मध्य अमेरिका में हालात बिगड़ रहे हैं। टेक्सास से ओहायो तक बाढ़ से आपात स्थिति पैदा हो गई है। राज्यों में कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर बाढ़ आने की आशंका है। जिससे संरचनाओं, सड़कों, पुलों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मैरीलैंड के कानून निर्माताओं पारित किया नया विधेयक, यौन शोषण के दावों से होने वाले खर्चों को करेगा सीमित
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान की शुरुआत के बाद से अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है। इसमें टेनेसी में 10 लोगों को जान गंवानी पड़ी। बाढ़ ने केंटकी में दो लोगों की जान ले ली। एक नौ वर्षीय लड़का स्कूल जाते समय बह गया और एक 74 वर्षीय वृद्ध का शव शनिवार को नेल्सन काउंटी में डूबे वाहन के अंदर मिला।


पुलिस के मुताबिक, शनिवार को अर्कांसस के लिटिल रॉक में एक घर में पांच वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। सप्ताह की शुरुआत में आए बवंडर ने पूरे इलाके को नष्ट कर दिया। तब सात लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा मौसम के चलते  अंतरराज्यीय वाणिज्य प्रभावित हुआ है। लुइसविले, केंटकी और मेम्फिस में प्रमुख कार्गो केंद्रों वाले कॉरिडोर में बाढ़ से शिपिंग और आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप और मस्क के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, निकाली 'हैंड्स ऑफ' रैलियां; सरकार की नीतियों का किया विरोध

लुइसविले के मेयर क्रेग ग्रीनबर्ग ने कहा कि ओहायो नदी 24 घंटे में 5 फीट (करीब 1.5 मीटर) बढ़ गई है। यह कई दिनों तक बढ़ती रहेगी। हमें उम्मीद है कि यह लुइसविले के इतिहास में सबसे बड़ी 10 बाढ़ की घटनाओं में से एक होगी।

संबंधित वीडियाे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed