फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Weapon selling increasing in Iraq after end of ISIS

इराक के मोसुल में हथियारों की बिक्री बढ़ी, असलहों की नई दुकानें खुलीं

Sun, 21 Apr 2019 10:58 AM IST
Shilpa Thakur भाषा, मोसुल 
भाषा, मोसुल  Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 21 Apr 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Weapon selling increasing in Iraq after end of ISIS
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

इराक के मोसुल में शिकार वाली राइफलें, पिस्तौल और आयुध से जुड़ी मैगजीनों की बिक्री बढ़ रही है। साथ ही असलहों की नई दुकानें खुल रही हैं। इस्लामिक स्टेट शासन के बाद यहां के लोग निजी हथियार रखने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। 


loader

इस शहर पर इस्लामिक स्टेट का कब्जा करीब तीन सालों तक रहा है। जिसके बाद यहां से जिहादियों को इराकी सुरक्षाबलों ने 2017 के मध्य में खदेड़ दिया था। लेकिन यहां जिहादियों के स्लीपर सेल अब भी सक्रिय हैं। मोसुल के पास कम से कम आधा दर्जन बंदूक कारोबारियों के हथियारों की बिक्री बढ़ गई है। 

इन दुकानों में से एक के मालिक ने कहा, "हमें काफी ग्राहक मिल रहे हैं।" उन्होंने बताया कि उनके सभी ग्राहकों के पास हथियार रखने की अनुमति है। और कई के पास सशस्त्र बलों की सदस्यता का कार्ड भी है। स्मॉल आर्म्स सर्वे के अनुसार दुनियाभर में नागरिकों के हथियार रखने की दर इराक में सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed