फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Washington: Aircraft maker Boeing suffered a loss of Rs 34,000 crore due to accidents

दुर्घटना के चलते खड़े विमानों से बोइंग को हुआ 34 हजार करोड़ रुपये का नुकसान

Sat, 20 Jul 2019 01:14 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 20 Jul 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Washington: Aircraft maker Boeing suffered a loss of Rs 34,000 crore due to accidents
boeing 737 max (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विमान निर्माता कंपनी बोइंग दुनियाभर में 737 मैक्स विमान खड़े किए जाने से बड़ा नुकसान झेल रही है। इस कारण कंपनी को अब तक करीब 500 करोड़ डॉलर (करीब 34 हजार करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


अक्टूबर 2018 में इंडोनेशिया में 737 मैक्स विमान क्रैश हुआ था। इसके बाद इस साल मार्च में इथियोपिया में भी इस मॉडल का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इन दोनों विमान हादसों में 346 लोगों की जान गवांनी पड़ी थी।
विज्ञापन


इसके बाद विमान में तकनीकी खामी होने का हवाला देते हुए लगभग सभी देशों में इन विमानों का उपयोग बंद कर दिया गया। कंपनी ने दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को मुआवजा भी दिया है। इसके अलावा बोइंग उन विमान कंपनियों को भी मुआवजा दे रही है जिन्होंने इस मॉडल के विमान का ऑर्डर दिया था या जो अब इन विमानों का इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कंपनी का विमान प्रोडक्शन भी कम हुआ है। बोइंग ने कहा कि वह इस अनुमान पर अपने वित्तीय अनुमानों को आधार बना रहा है कि नियामक 737 मैक्स पर सुरक्षा सुधार को मंजूरी देंगे और इस साल की चौथी तिमाही में वाणिज्यिक यात्रा के लिए इन विमानों को मंजूरी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed