फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   War: Zelensky revealed that he had sought to begin the counteroffensive against Russia much earlier

War: ‘हथियारों की धीमी आपूर्ति के कारण जवाबी हमले में हुई देरी’, जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों पर लगाया आरोप

Thu, 06 Jul 2023 11:10 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 06 Jul 2023 11:10 AM IST
सार

Russia-Ukraine War: यूक्रेनी बंदरगाह शहर ओडेसा में जेलेंस्की ने खुलासा किया कि उन्होंने रूस के खिलाफ बहुत पहले जवाबी कार्रवाई शुरू करने की मांग की थी। जबकि जवाबी कार्रवाई जून की शुरुआत में शुरू हुई।

विज्ञापन
War: Zelensky revealed that he had sought to begin the counteroffensive against Russia much earlier
जेलेंस्की - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

रूस और यूक्रेन युद्ध को एक साल से भी ज्यादा हो गया है। रूस ने पिछले साल फरवरी में हमला किया था। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों पर जवाबी हमले में देरी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम से हथियारों की धीमी आपूर्ति के कारण जवाबी कार्रवाई करने में करीब चार महीने लग गए।

विज्ञापन

यूक्रेनी बंदरगाह शहर ओडेसा में जेलेंस्की ने खुलासा किया कि उन्होंने रूस के खिलाफ बहुत पहले जवाबी कार्रवाई शुरू करने की मांग की थी। जवाबी कार्रवाई जून की शुरुआत में शुरू हुई। उन्होंने कहा कि देरी से कार्रवाई करने की वजह से रूस ने कब्जाए शहरों में अपनी मजबूती अच्छी कर ली।

विज्ञापन

जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के मैदान में कुछ कठिनाइयों के कारण हमारा जवाबी हमला धीमा हो रहा है। वहां भारी खनन किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता था कि हमारा जवाबी हमला बहुत पहले हो, क्योंकि हर कोई समझता है कि अगर जवाबी हमला बाद में होगा, तो क्षेत्र का बड़ा हिस्सा खनन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा समर्थन करने वाले नेताओं और अमेरिका का आभारी हूं। लेकिन सच यह भी है कि मैंने जवाबी हमले से पहले अमेरिका और यूरोपीय नेताओं से कहा था कि आपूर्ति की कमी के कारण अधिक जानें जा सकती हैं। इसलिए हम अपना जवाबी हमला पहले शुरू करना चाहेंगे और इसके लिए हमें सभी हथियारों और सामग्री की आवश्यकता होगी।

वहीं, इससे पहले यूक्रेन के सैन्य कमांडर-इन-चीफ वालेरी जालुजनी ने पश्चिम से हथियारों को देरी से भेजने पर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन अभी भी अपने सहयोगियों द्वारा वादा किए गए एफ-16 लड़ाकू विमानों का इंतजार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हम रूस से जीतने या हारने के बारे में नहीं बोल रहे। यह केवल बराबर होने के बारे में है। उन्होंने कहा कि एफ-16 को मानवीय समर्थन के रूप में देखा जा सकता है क्योंकि अगर रूस काला सागर अनाज पहल का विस्तार नहीं करने का फैसला करता है तो यूक्रेन द्वारा शिपिंग कॉरिडोर को खुला रखने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed