फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Walmart has started a project under which it has installed 200 ATMs in the US where people can buy bitcoin

डिजिटल करेंसी: वॉलमार्ट के बिटकॉइन को गले लगाने से क्रिप्टो को मिला बड़ा बूस्ट

Sat, 23 Oct 2021 05:01 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 23 Oct 2021 05:01 PM IST
सार

बिटकॉइन को ताजा बड़ी ताकत अमेरिका के सबसे बड़े रिटेल स्टोर चेन वॉलमार्ट से मिली है। वॉलमार्ट ने एक प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसके तहत वह अमेरिका में 200 ऐसे एटीएम लगाए गए हैं, जहां लोग बिटकॉइन खरीद सकते हैं। ये एटीएम वॉलमार्ट के स्टोर्स पर लगाए गए हैं। इन्हें कॉइनस्टार एटीएम कहा जा रहा है...

विज्ञापन
Walmart has started a project under which it has installed 200 ATMs in the US where people can buy bitcoin
बिटक्वाइन - फोटो : pixabay

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का भाव बीते तीन महीनों में बढ़ कर दो गुने से भी ज्यादा हो गया है। जानकारों का कहना है कि इसके पीछे इस डिजिटल करेंसी को दुनियाभर में लगातार मिल रही मान्यता है। हालांकि सरकारी स्तर पर अभी तक सिर्फ इक्वाडोर और क्यूबा ने ही मान्यता देने का एलान किया है, लेकिन गैर सरकारी स्तर पर इसका इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन

बिटकॉइन खरीदारी के लिए लगाए 'एटीएम'

बिटकॉइन को ताजा बड़ी ताकत अमेरिका के सबसे बड़े रिटेल स्टोर चेन वॉलमार्ट से मिली है। वॉलमार्ट ने एक प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसके तहत वह अमेरिका में 200 ऐसे एटीएम लगाए गए हैं, जहां लोग बिटकॉइन खरीद सकते हैं। ये एटीएम वॉलमार्ट के स्टोर्स पर लगाए गए हैं। इन्हें कॉइनस्टार एटीएम कहा जा रहा है।

विज्ञापन


वॉलमार्ट के कम्युनिकेशन्स डायरेक्टर मॉली ब्लैकमान ने शुक्रवार को कहा- ‘कॉइनस्टार को कॉइनमी कंपनी के साथ पार्टनरशिप में लगाया जा रहा है। यह एक पायलट प्रोजेक्ट है, जिसके तहत ग्राहकों को बिटकॉइन खरीदने की सुविधा दी जा रही है। अमेरिका में वॉलमार्ट के स्टोर्स में ऐसे 200 कोईस्टार कियोस्क लगाए गए हैं। ये सभी इसी पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।’  
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया की खबरों के मुताबिक वॉलमार्ट के ग्राहक अब कॉइनस्टार एटीएम पर बेखौफ क्रिप्टोकरेंसी की खरीदारी कर सकेंगे। इन एटीएम को लगाने की शुरुआत इसी महीने आरंभ में हुई। कॉइनस्टार कियोस्क इसके पहले भी मौजूद थे। लेकिन तब वहां पेपर बिल (कागज की रसीद) या गिफ्ट कार्ड के बदले बिटकॉइन का आदान-प्रदान किया जा सकता था। नई सेवा कॉइनमी की सहायता से शुरू की गई है। कॉइनमी एक क्रिप्टो भुगतान कंपनी है। इस कंपनी को बिटकॉइन एटीएम लगाने में विशेषज्ञता हासिल है। ये कंपनी बिटकॉइन के अपने एटीएम को बीटीएम कहती रही है।

वॉलमार्ट ने अपनी नई पहल के बारे में कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की। सूत्रों के मुताबिक ऐसा उसने पिछले महीने फैली गलत सूचना के कारण किया। पिछले महीने एक फर्जी प्रेस विज्ञप्ति मीडिया घरानों में पहुंच गई थी, जिसे वॉलमार्ट की विज्ञप्ति बताया गया था। उसमें कहा गया था कि अब वॉलमार्ट के स्टोर्स में क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल भुगतान के लिए किया जा सकेगा।

कोरोना से मिली रफ्तार

विशेषज्ञों का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी एटीएम का उद्योग बहुत तेज गति से फैल रहा है। इसकी एक वजह कोरोना महामारी भी है। दरअसल, बिटकॉइन की खरीदारी के लिए कॉइनस्टार सेवा की शुरुआत कॉइनमी ने 2019 में ही कर दी थी। ऐसे लगभग 3,500 बीटीएम अमेरिका भर में लगे हुए हैँ। इस साल अप्रैल में अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में ऐसे 300 से अधिक बीटीएम लगाए गए। अब बताया गया है कि अगर पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा, तो वॉलमार्ट के अमेरिका में मौजूद 4,700 से अधिक स्टोर्स में इन्हें लगा दिया जाएगा।



जानकारों का कहना है कि अब दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों के बिटकॉइन को खुलेआम गले लगाने के कारण इस क्रिप्टोकरेंसी के भाव में भारी इजाफा हुआ है। बीते 20 अक्टूबर को इसके एक सिक्के की कीमत 66,700 डॉलर तक पहुंच गई। जबकि तीन महीने पहले इसकी कीमत तकरीबन 3000 डॉलर ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed