{"_id":"63d8222532a2e034f92290c3","slug":"voters-boycott-parliamentary-elections-in-tunisia-news-in-hindi-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tunisia: ट्यूनीशिया में मतदाताओं ने किया संसदीय चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tunisia: ट्यूनीशिया में मतदाताओं ने किया संसदीय चुनाव का बहिष्कार
Tue, 31 Jan 2023 01:31 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ट्यूनीशिया
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ट्यूनीशिया
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 31 Jan 2023 01:31 AM IST
सार
राष्ट्रीय चुनाव आयोग के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, ट्यूनीशिया के 80 लाख मतदाताओं में से महज 11.3 प्रतिशत ने ही मतदान किया। देश के कई असंतुष्ट लोग मतदान से दूर रहे और प्रभावशाली इस्लामिक पार्टी एनादहा तथा अन्य विपक्षी दलों ने मतदान का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्यूनीशिया में मतदाताओं ने बड़े पैमाने पर संसदीय चुनावों का बहिष्कार किया है। इस चुनाव को उनके राष्ट्रपति तथा देश के संकटग्रस्त लोकतंत्र के लिए अहम परीक्षा माना जा रहा है।
राष्ट्रीय चुनाव आयोग के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, ट्यूनीशिया के 80 लाख मतदाताओं में से महज 11.3 प्रतिशत ने ही मतदान किया। देश के कई असंतुष्ट लोग मतदान से दूर रहे और प्रभावशाली इस्लामिक पार्टी एनादहा तथा अन्य विपक्षी दलों ने मतदान का बहिष्कार किया। इस चुनाव को सत्ता पर पकड़ मजबूत बनाने, इस्लामिक विरोधियों पर लगाम लगाने तथा अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए राष्ट्रपति कैस सईद के प्रयासों में एक निर्णायक कदम के तौर पर देखा गया है। लेकिन बेहद कम मतदान से भविष्य में संसद की वैधता पर संदेह पैदा हो गया है तथा इससे सईद की योजनाओं पर पानी फिर सकता है।