{"_id":"68972b2332f42272d60cb020","slug":"volodymyr-zelenskyy-warns-he-won-t-give-up-land-ahead-of-trump-putin-meeting-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine War: ट्रंप-पुतिन की मुलाकात से पहले बड़ा अपडेट, जेलेंस्की को अलास्का आने का न्योता दे सकते हैं ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine War: ट्रंप-पुतिन की मुलाकात से पहले बड़ा अपडेट, जेलेंस्की को अलास्का आने का न्योता दे सकते हैं ट्रंप
Sat, 09 Aug 2025 04:34 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 09 Aug 2025 04:34 PM IST
सार
Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ट्रंप के जमीन की अदला-बदली वाले बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यूक्रेन अपनी जमीन किसी भी हाल में नहीं छोड़ेगा। इस बीच, जेलेंस्की और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने फोन पर बातचीत की है।
विज्ञापन
वोलोदिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति
- फोटो : एक्स/वोलोदिमिर जेलेंस्की
विस्तार
व्हाइट हाउस यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को अलास्का आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है। यहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 15 अगस्त को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने वाले हैं। रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी और आंतरिक चर्चाओं से जुड़े तीन लोगों के हवाले से यह दावा किया गया है। बातचीत की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के हवाले से कहा गया है, 'इस पर चर्चा चल रही है।' रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जेलेंस्की की यात्रा अभी तय नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यूक्रेनी नेता अलास्का में बैठकों के लिए आएंगे या नहीं, लेकिन यह एक संभावना बनी हुई है।
इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को चेतावनी दी थी कि यूक्रेन अपनी जमीन को नहीं छोड़ेगा। उनका यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि रूस के साथ शांति समझौते में कुछ इलाकों की अदला-बदली शामिल हो सकती है। ट्रंप अगले शुक्रवार को अलास्का में अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मिलने जा रहे हैं। इस बैठक में यूक्रेन युद्ध पर चर्चा होनी है।
ट्रंप ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि कुछ इलाकों की अदला-बदली दोनों देशों के हित में होगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जेलेंस्की ने शनिवार सुबह कहा, यूक्रेनवासी कब्जाधारियों को तोहफे में अपनी जमीन नहीं देंगे। उन्होंने आगे कहा, यूक्रेन के क्षेत्र के मुद्दे का जवाब हमारे संविधान में है। कोई भी इससे पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
जेलेंस्की ने स्टार्मर से की फोन पर बातचीत
जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं इस बात पर सहमति जताई कि यूक्रेन में वास्तव में स्थायी शांति की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि खतरा है कि रूस हर बात को ऐसी मांगों तक ले जाना चाहता है जो पूरी नहीं की जा सकती। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह ब्रिटेन, अमेरिका और सभी साझेदार देशों की इस प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं कि वे युद्ध खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रंप-पुतिन मुलाकात पर जेलेंस्की की चेतावनी, कहा- यूक्रेन के बिना कोई भी शांति समझौता मृत समाधान होगा
रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अगस्त की बैठक में केवल डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन शामिल होंगे – यानी इसमें यूक्रेन शामिल नहीं है। हालांकि, व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैठक की योजना अभी भी तय हो रही है और यह संभव है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को किसी न किसी रूप में इसमें शामिल किया जाए।
इस हफ्ते की शुरुआत में व्हाइट हाउस ने कहा था कि ट्रंप पुतिन और जेलेंस्की दोनों से मिलने के लिए तैयार हैं। सीबीएस न्यूज के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा कि वह शुरुआत में केवल पुतिन से मिल सकते हैं, लेकिन उन्हें भरोसा है कि यूक्रेनी और रूसी नेताओं के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक कराने का भी 'एक मौका है'।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन