{"_id":"6220333c4287b65dc36cd9cf","slug":"volodymyr-zelenskyy-says-vladimir-putin-russia-have-only-four-friend-north-korea-eritrea-syria-and-belarus-un-resolution","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले: रूस के सिर्फ चार 'यार', ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी तानाशाही","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले: रूस के सिर्फ चार 'यार', ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी तानाशाही
Thu, 03 Mar 2022 08:47 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ मास्को/ कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ मास्को/ कीव
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 03 Mar 2022 08:47 AM IST
सार
रूस और यूक्रेन के बीच जंग अब चरम सीमा पर पहुंच गई है। रूसी सेना अब राजधानी कीव को पूरी तरह से घेरकर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। जानकारी के अनुसार रूसी सेना न्यूक्लियर पावर प्लांट की तरफ कूच कर रही है।
विज्ञापन
जेलेंस्की और पुतिन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन और रूस के बीच आज जंग का आठवां दिन है। रूस आए दिन हमलावर होता जा रहा है। इन सब के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि रूस के सिर्फ चार दोस्त हैं। इनमें उत्तर कोरिया, इरिट्रिया, सीरिया और बेलारूस शामिल है। बता दें कि इन चारों देश ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ आए प्रस्ताव में रूस के पक्ष में वोट किया था। इस प्रस्ताव में यूक्रेन से रूसी सेना को निकालने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
हार कर ही जाएगा दुश्मन: राष्ट्रपति जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति भी झुकने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने जनता के नाम संदेश देते हुए कहा है कि सभी घुसपैठियों को समझना चाहिए कि उनको यहां कुछ नहीं मिलेगा। रूस चाहे कितने भी सैनिक क्यों न लगा दें हम झुकने वाले नहीं हैं। हमारा दुश्मन हारकर ही जाएगा।
विज्ञापन
जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में लाए प्रस्ताव का किया स्वागत
संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव पर वोटिंग होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि मैं रूसी संघ के इस विश्वासघाती हमले को तुरंत रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में लाए गए पस्ताव पर अभूतपूर्व बहुमत का स्वागत करता हूं। जेलेंस्की ने आगे कहा कि मैं उन सभी का अभारी हूं, जिन्होंने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन
जेलेंस्की ने पुतिन को बताया युद्ध अपराधी
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति को युद्ध अपराधी बताया है। जेलेंस्की ने भाषण खत्म होने पर मुट्ठी बांधकर यूक्रेन को बचाने के अपने अटल संकल्प का संदेश दिया। इसके बाद ईयू के सभी सांसद करीब पांच मिनट तक ताली बजाकर साहस को बढ़ाया।