{"_id":"66f619bbd6fdb52a870dcaf5","slug":"volodymyr-zelenskyy-discusses-ukraine-victory-plan-with-us-president-biden-news-in-hindi-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: जेलेंस्की ने की बाइडन-हैरिस से मुलाकात, यूक्रेन की विजय योजना के विवरण पर हुई चर्चा, अमेरिका का जताया आभार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: जेलेंस्की ने की बाइडन-हैरिस से मुलाकात, यूक्रेन की विजय योजना के विवरण पर हुई चर्चा, अमेरिका का जताया आभार
Fri, 27 Sep 2024 08:13 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:13 AM IST
सार
जेलेंस्की ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ भी विजय योजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी लोगों, यूक्रेनी बच्चों और सभी को पुतिन की बुरी नजर से बचाना होगा। यूक्रेन भाग्यशाली है कि इस परिस्थिति में अमेरिका हमेशा साथ खड़ा रहा है।
विज्ञापन
वोलोदिमीर जेलेंस्की, जो बाइडन
- फोटो : X/VolodymyrZelenskyy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन की विजय योजना के विवरण पर चर्चा के लिए राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान जेलेंस्की ने अमेरिकी के समर्थन के लिए ाभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस युद्ध की शुरुआत से ही अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। व्हाइट हाउस में यह बैठक यूक्रेन के लिए एक नए पैकेज और 80 लाख रुपये की सहायता की घोषणा के बाद हुई।
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात के दौरान मैंने उनके सामने जीत की योजना पेश की। इस यौजना को मजबूत करने को लेकर हमने चर्चा की। हमने अपने विचार और दृष्टिकोण साझा किए।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे खुशी है कि रूस के साथ युद्ध की शुरुआत के समय से ही यूक्रेन और अमेरिका एकसाथ खड़ा है। आपकी दृढ़ संकल्प हमें मजबूत बनाने के लिए अविश्नीय रूप से महत्वपूर्ण है।"
बाइजन बोले-यूक्रेन की होगी जीत
राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने यह भी कहा कि रूस के साथ इस युद्ध में यूक्रेन की जीत होगी। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, "आज राष्ट्रपति जेलेंस्की और मैं युद्ध के मैदान में यूक्रेन की स्थिति को मजबूत करने पर फिर से चर्चा के लिए बैठे। दो चीजें स्पष्ट हैं, इस युद्ध में यूक्रेन की जीत होगी और अमेरिका हर कदम पर यूक्रेन के साथ खड़ा होगा।"
विज्ञापन
कमला हैरिस के साथ भी हुई चर्चा
जेलेंस्की ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ भी विजय योजना पर चर्चा की। उन्होंने एक्स पर कहा, "मैंने विजय योजना के विवरण को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ साझा किया। हमारे लिए अमेरिका के साथ पूर्ण समन्वय में काम करना बहुत महत्वपूर्ण है।" जेलेंस्की ने अमेरिका के समर्थन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "हमें इस युद्ध को समाप्त करना होगा और न्यायपूर्ण शांति प्राप्त करनी होगी। हमें अपने लोगों को बचाना होगा। हमें यूक्रेनी लोगों, यूक्रेनी बच्चों और सभी को पुतिन की बुरी नजर से बचाना होगा। हम भाग्यशाली हैं कि इस परिस्थिति में अमेरिका हमेशा यूक्रेन के साथ खड़ा रहा है।"
एक बयान में, बाइडन ने उल्लेख किया कि अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन सुरक्षा सहायता पहल के माध्यम से 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सुरक्षा सहायता की घोषणा कर रहा है, जो यूक्रेन को अतिरिक्त वायु रक्षा, मानव रहित हवाई प्रणाली और हवा से जमीन पर मार करने वाले हथियार प्रदान करेगा, साथ ही यूक्रेन के रक्षा औद्योगिक आधार को मजबूत करेगा और इसके रखरखाव और अन्य आवश्यकताओं का समर्थन करेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन