फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Volodymyr Zelensky praised Russian TV editor who was arrested for protest on state tv over War of Putin against Ukraine

Ukraine Crisis: रूसी ए़डिटर ने लाइव टीवी पर युद्ध का विरोध किया, जेलेंस्की ने की तारीफ और रूस ने कहा उपद्रवी

Tue, 15 Mar 2022 05:11 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 15 Mar 2022 05:11 PM IST
सार

रूस के टीवी चैनल पर युद्ध का विरोध करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने जहां इस महिला के साहस की तारीफ की है, वहीं रूस ने उसे उपद्रवी करार दिया है।

विज्ञापन
Volodymyr Zelensky praised Russian TV editor who was arrested for protest on state tv over War of Putin against Ukraine
टीवी पर युद्ध का विरोध करती रूस की टीवी एडिटर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने उस रूसी टीवी एडिटर की सराहना की है जिसने रूस के यूक्रेन पर हमले का विरोध करने के लिए अलग ही तरीका अपनाया था। इस महिला ने चैनल पर लाइव प्रसारण के दौरान एक संदेश लिखी तख्ती दिखाते हुए युद्ध का विरोध किया था। इस तख्ती पर लिखा था, 'यूद्ध रोको... वो हम सबको जेल में नहीं डाल सकते।'

विज्ञापन


जेलेंस्की ने इसे लेकर कहा कि मैं उन रूसी नागरिकों का आभारी हूं जो सच को सामने लाने के लिए कोशिश करना जारी रख रहे हैं। जो लोग गलत सूचनाओं के खिलाफ लड़ते हैं और अपने परिजनों को असली तथ्य और सच बताते हैं। इस महिला की पहचान मारिना ओव्स्यान्निकोवा को रूप में हुई है। वह रूसी टीवी चैनल पर्व्यी कनाल (चैनल वन) में एडिटर थीं।
विज्ञापन


उन्होंने चैनल के शाम के प्रमुख कार्यक्रम व्रेम्या के दौरान एक बैनर पर लिखा संदेश प्रदर्शित किया था। इसमें लिखा था, 'युद्ध रोको! प्रोपेगंडा में यकीन मत करो! वो यहां आपसे झूठ बोल रहे हैं! रूसी युद्ध के खिलाफ हैं।' जेलेंस्की ने मारिना को संबोधित करते हुए कहा कि आपका देश एक बहुत बड़ा उत्तर कोरिया न बन जाए इसके लिए आपको लड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैनर दिखाने के साथ मारिना ने युद्ध विरोधी नारे भी लगाए लेकिन तुरंत ही प्रसारण रोक दिया गया। इस बहादुरी पूर्ण कदम से पहले मारिना ने घर पर एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। इसमें उसने कहा था कि 'इस हमले के लिए केवल एक व्यक्ति जिम्मेदार है: व्लादिमीर पुतिन।' वहीं, कहा जा रहा है कि इस काम के लिए उसे 15 साल तक जेल हो सकती है। 

इस घटना के बाद मारिना को गिरफ्तार कर लिया गया था। जानकारी के अनुसार मारिना को मॉस्को को ओस्टांकिनो पुलिस स्टेशन में रखा गया है। लेकिन, उसके वकील दिमित्री जख्वातोव का कहना है कि मैं अपनी क्लाइंट से संपर्क नहीं कर पा रहा हूं। 

चैनल वन सोवियत यूनियन के पतन के बाद रूसी संघ में प्रसारित होने वाला पहला स्टेशन था। इसके पूरी दुनिया में 25 करोड़ से अधिक दर्शक हैं। उधर, रूस ने भी मारिना के इस कदम पर प्रतिक्रिया दी है और उन्हें उपद्रवी बताया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि जहां तक इस महिला का सवाल है, यह उपद्रव है। उन्होंने चैनल वन की तारीफ की।


मारिना की मां रूस से, पिता यूक्रेनी
चैनल वन पर होने वाला यह लाइव समाचार शो सोवियत संघ के समय से चला आ रहा है और देश भर में लाखों लोगों द्वारा देखा जाता है। रूसी लोगों में यह शो काफी लोकप्रिय है। रूसी समाचार एजेंसी तास ने एक कानून प्रवर्तन स्रोत का हवाला देते हुए कहा कि महिला को हिरासत में लिया गया है। उस पर सार्वजनिक प्रतिबंध लगाने वाले कानून के तहत आरोप लगाया जा सकता है जिसका मकसद रूसी सेना को बदनाम करना है। बता दें, मारिना ओव्स्यानिकोवा की मां रूस से हैं और पिता यूक्रेनी हैं। वीडियो में वे कहती हैं, मैं यूक्रेन को दुश्मन के तौर पर नहीं देखती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed