फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Viral Video: Ukrainian rescuer proposes to his girlfriend as the siren wails in the background

Viral Video: युद्धग्रस्त यूक्रेन में प्यार की बयार, सायरन की गूंज के बीच प्रेमी ने ऐसे किया प्रपोज

Wed, 03 Aug 2022 09:36 PM IST
Amit Mandal एएनआई, कीव
एएनआई, कीव Published by: Amit Mandal Updated Wed, 03 Aug 2022 09:36 PM IST
सार

वीडियो की शुरुआत में प्रेमी घुटने के बल नीचे बैठे हुए अपनी प्रेमिका को प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहा है। लोगों और अतिरिक्त बचाव दल को इस प्रेमी युगल की सराहना करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Viral Video: Ukrainian rescuer proposes to his girlfriend as the siren wails in the background
अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता दमकलकर्मी - फोटो : ANI

विस्तार

युद्धग्रस्त यूक्रेन से एक दिल को छू लेने वाली क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रेमी के प्रपोजल के एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। यूक्रेन के आंतरिक मामलों के सलाहकार कहे जा रहे एंटन गेराशचेंको द्वारा ट्विटर पर वीडियो साझा किया गया है जिसमें वह लिखते हैं, "यह हमारी वर्तमान वास्तविकता है, हम 'युद्ध-जीवन संतुलन' के बारे में मजाक करते हैं। लोगों को बचाने के बाद अब ये बचावकर्मी प्रपोज कर रहा है। अब वह खतरा टल गया है, सायरन खुशियों का संकेत दे रहा है। यूक्रेन में युद्ध से सभी का जीवन प्रभावित है और सब कुछ आपस में जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन


घुटनों पर बैठकर प्रेमिका को किया प्रपोज 
ये शख्स वीडियो की शुरुआत में घुटने के बल नीचे बैठे हुए अपनी प्रेमिका को प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहा है। लोगों और अतिरिक्त बचाव दल को इस प्रेमी युगल की सराहना करते देखा जा सकता है। एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया- यह देखना उत्साहजनक है कि इस खुशी के मौके के बावजूद दूर से एक सायरन बज रहा है। अद्भुत। इस प्यारे जोड़े को बधाई। एक अन्य नेटिजन ने टिप्पणी की, इन युवाओं के लिए प्यार और शुभकामना। तीसरे व्यक्ति ने टिप्पणी की, बधाई हो, बेहद प्यारा। सपने यूक्रेनियन से बनते हैं, आखिर। दंपति को मेरी बधाई है और मैं उनके लंबे और सुखी जीवन की कामना करता हूं।। एक अन्य ने लिखा, और सभी को सुरक्षित रखने के लिए दमकलकर्मियों का धन्यवाद। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


30 जुलाई को ये वीडियो वायरल हुआ था। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 21,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट किए गए हैं। कई यूजर्स ने दिल के आकार के इमोटिकॉन्स का उपयोग करके प्रतिक्रिया दी। फरवरी में रूस द्वारा अपने देश पर आक्रमण करने के बाद से कई यूक्रेनी जोड़ों ने सगाई कर ली है या फ्रंटलाइन पर शादी कर ली है। युद्ध के कारण हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों विस्थापित हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed