{"_id":"60b310228ebc3e9a955d6cd6","slug":"viral-video-uk-prime-minister-boris-johnson-caught-running-like-a-layman-to-catch-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल: शादी से पहले हड़बड़ी में दिखे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन, ट्रेन पकड़ने के लिए कुछ इस तरह दौड़ पड़े, देखें वीडियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वायरल: शादी से पहले हड़बड़ी में दिखे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन, ट्रेन पकड़ने के लिए कुछ इस तरह दौड़ पड़े, देखें वीडियो
Sun, 30 May 2021 09:40 AM IST
प्रियंका तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, लंदन
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 30 May 2021 09:40 AM IST
सार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन एक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते हुए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जामकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ब्रिटिश नागरिकों को उनके प्रधानमंत्री बोरिस किसी बड़े नेता की तरह नहीं बल्कि एक आम आदमी की तरह देखने को मिले। दरअसल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन शुक्रवार (28 मई) को एक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते हुए पाए गए। ट्विटर पर अपलोड की गई 12 सेकेंड की इस छोटी सी वीडियो क्लिप में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ एक ट्रेन पकड़ने के लिए हाथ-पांव मारते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
ट्रेन पकड़ने की हड़बड़ी में दिखे बोरिस जॉनसन
वीडियो में बोरिस समेत उनके सभी सुरक्षाकर्मी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दिखे। वे सभी एक आम नागरिक की तरह ट्रेन पकड़ने की हड़बड़ी में थे। इसी दौरान एक महिला ने प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए उन्हें आवाज दिया, जिसके तुरंत बाद ही बोरिस ने भी महिला के अभिवादन पर हाथ हिलाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
The PM @BorisJohnson running late for his train. 🤣 pic.twitter.com/RsP5vdfueN
विज्ञापन विज्ञापन— Leon Lesley Dobie (@leon_dobie) May 28, 2021
सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
इधर, इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की सराहना कर रहे हैं। ट्रेन को खुद के लिए रुकवाने के बजाय एक सामान्य नागरिक की तरह समय पर ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों ने बोरिस की तारीफ की। बता दें, यह वीडियो शनिवार (29 मई) को लंदन में शादी के बंधन में बंधे बोरिस जॉनसन और उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स के बीच निजी शादी समारोह से एक दिन पहले का है। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। यहां तक कि बोरिस के कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी भी शादी की योजना से अनजान थे।
साल 2019 में की थी सगाई
कैरी साइमंड्स, बोरिस जॉनसन से उम्र में 23 साल छोटी हैं। इससे पहले खबर थी कि दोनों 30 जुलाई 2022 में शादी करेंगे, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने शनिवार को रोमन कैथोलिक वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल में शादी कर ली। बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स ने 2019 में सगाई की थी, लेकिन बाद में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दोनों की शादी 2020 में नहीं हो पाई और इस साल भी कोरोना वायरस की वजह से इंग्लैंड में कई महीनों का लॉकडाउन लगा रहा, जिसकी वजह से दोनों का शादी टल गई थी।
कैरी साइमंड्स से है एक बेटा, इससे पहले दो शादियां कर चुके हैं जॉनसन
पिछले साल फरवरी 2020 में कैरी साइमंड्स ने खुलासा किया था कि दोनों ने सगाई कर ली है और बहुत जल्द दोनों शादी करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद 2019 से ही दोनों डाउनिंग स्ट्रीट में एक साथ रह रहे थे। पिछले साल दोनों को एक बेटा भी हुआ था, जिसका नाम विल्फ्रेड लॉरी निकोलस जॉनसन है। बताते चलें कि जॉनसन इससे पहले दो और शादियां कर चुके हैं, लेकिन उनका दोनों पत्नियों से तलाक हो चुका है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने 2019 में कैरी साइमंड्स को शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने कैरी को उस वक्त प्रपोज किया था जब वो मुस्टीक में छुट्टियां मना रहे थे और उसके कुछ ही दिनों के बाद बोरिस जॉनसन की पार्टी ने इंग्लैंड में चुनाव जीत लिया और फिर बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए।