फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Viral meme dog Cheems dies during surgery know all about him latest updates

Cheems Death: कई वायरल मीम्स में दिखे चीम्स कुत्ते की मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

Sat, 19 Aug 2023 11:44 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 19 Aug 2023 11:44 PM IST
सार

चीम्स को पप बाल्ट्ज के नाम से भी जाना जाता था। चीम्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुत्ते के मालिक ने एक पोस्ट में लिखा, चीम्स की थोरैसेन्टेसिस (Thoracentesis) सर्जरी के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई।  

विज्ञापन
Viral meme dog Cheems dies during surgery know all about him latest updates
Cheems - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर कई वायरल मीम्स में दिखाई दिए शीबा इनु नस्ल के कुत्ते चीम्स की शुक्रवार को सर्जरी के दौरान मौत हो गई, जिसकी उम्र 12 साल थी। चीम्स की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कुत्ते को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।

विज्ञापन


चीम्स को पप बाल्ट्ज (Pup Balltze) के नाम से भी जाना जाता था। पप बाल्ट्ज नाम से चीम्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुत्ते के मालिक ने एक पोस्ट में लिखा, चीम्स की थोरैसेन्टेसिस (Thoracentesis) सर्जरी के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। हम इस ऑपरेशन के बाद उसकी कीमोथेरेपी या अन्य उपचार की व्यवस्था करना चाहते थे, लेकिन बहुत देर हो गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Cheems_Balltze (@balltze)



मालिक ने सोशल मीडिया यूजर्स को संबोधित करते हुए आगे लिखा, आप लोग दुखी न हों, उस खुशी को याद रखें जो बाल्ट्ज ने मीम्स का हिस्सा बनकर दुनिया को दी। आपको और मुझे गुदगुदाने वाले गोल मुस्कुराते चेहरे वाला शीबा इनु ने कोविड महामारी के दौरान कई लोगों की मदद की और आप में से कई लोगों के लिए बहुत सारी खुशियां लाईं, लेकिन अब उसका मिशन पूरा हो गया है।

इसलिए पड़ा चीम्स नाम
चीम्स का पसंदीदा व्यंजन चीज बर्गर था, इस कारण वह चीम्स नाम से जाना जाने लगा। साल 2010 में एक तस्वीर वायरल होने के बाद चीम्स चर्चा में आया। इसके बाद लोग उसे मीम्स में इस्तेमाल करने लगे, जो इंटरनेट यूजर्स को खूब पदंस आए। जिससे वह दुनियाभर के लोगों के बीच प्रसिद्ध हो गया। इस तरह चीम्स मीम आइकन बन गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed