फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vijay Mallya offers again to pay back entire debt to banks

भगोड़े माल्या ने 100 फीसद कर्ज लौटाने का फिर दिया प्रस्ताव

Thu, 08 Aug 2019 12:03 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 08 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya offers again to pay back entire debt to banks

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर ट्वीट कर भारत के सरकारी बैंकों से लिए गए कर्ज को 100 फीसदी लौटाने का प्रस्ताव दिया है। किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मालिक 63 वर्षीय माल्या लंदन के हाईकोर्ट में बैंकों से धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में भारत प्रत्यर्पित किए जाने के मामला लड़ रहा है। 

विज्ञापन


उसने अपने ट्वीट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लोकसभा में पिछले हफ्ते दिए गए उस बयान का भी जिक्र किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में बिजनेस के असफल या नाकाम रहने को अभिशाप या हेय नहीं माना जाना चाहिए।
विज्ञापन


हमें इससे निकलने का एक सम्मानजनक रास्ता या समस्या का समाधान देना चाहिए। माल्या ने लिखा कि वित्त मंत्री की इस भावना के तहत उसके 100 फीसदी भुगतान के प्रस्ताव को स्वीकार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतारमण में उक्त बयान कैफे कॉफी डे के प्रमुख सिद्धार्थ की मौत को लेकर दिया था। इससे पहले माल्या ने भी खुद के हालात सिद्धार्थ जैसे बताकर ट्वीट किया था। माल्या की भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका ब्रिटिश हाईकोर्ट लंबित है। इस मामले की अगली सुनवाई फरवरी 2020 में होनी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed