फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vijay Mallya is facing bankruptcy proceedings in London court over extended loans

विजय माल्या की बढ़ी मुश्किलें, ब्रिटेन में भी चलेगा दिवालियापन का मामला

Mon, 17 Dec 2018 03:26 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 17 Dec 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya is facing bankruptcy proceedings in London court over extended loans
विजय माल्या

भगोड़ा व्यावसायी विजय माल्या लंदन की अदालत में दिवालियापन की कार्यवाही का सामना कर रहा है। अदालत में यह केस स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और 12 दूसरे देनदारों ने 1.145 बिलियन यूरो को वसूलने के लिए दायर किया गया है। यह राशि किंगफिशर एयरलाइंस को कर्ज के तौर पर दी गई थी जिसकी गारंटी माल्या ने दी थी। 

विज्ञापन


देनदारों ने हाईकोर्ट की कमर्शियल कोर्ट में 8 मई को जीत हासिल की थी और माल्या के आवेदन को अदालत ने खारिज कर दिया था। जून में हाईकोर्ट की व्यवसाय और संपत्ति अदालत ने हरफोर्टशायर के टेविन में स्थित माल्या की दो संपत्ति और सामान की जब्ती की मंजूरी दे दी थी। हालांकि कानूनी विशेषज्ञों का कहना था कि इस आदेश का प्रवर्तन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


एसबीआई और अन्य ऋणदाताओं द्वारा नवीनतम कानूनी कार्रवाई माल्या को दिवालिया घोषित करके उसकी ब्रिटेन स्थित संपत्ति को जब्त करने की कोशिश है ताकि उससे कर्ज की वसूली हो सके। बैंक एक नई याचिका दायर करने की योजना बना रहें है जो उनके अनुसार टिकाऊ नहीं है। जब इस बारे में माल्या से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'कुछ भी अलग नहीं है जो मेरे साथ पिछले चार सालों से हो रहा है, जबसे भारत सरकार ने मेरा पीछा करना शुरू किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ्ते ही लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने माल्या के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी।  विजय माल्या के भारत में प्रत्यर्पण का मामला राज्य सचिव को भेजा गया था। सीबीआई ने इसका स्वागत किया था। ब्रिटेन के प्रत्यर्पण अधिनियम, 2003 के अनुसार उसके पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए केवल 14 दिन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed