{"_id":"5f8c9a718ebc3e9b9d118291","slug":"vietnam-landslide-news-3-soldiers-killed-and-22-people-missing-in-landslide-in-vietnam","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन में वियतनाम के 3 सैनिकों की मौत, 22 लोग मलबे में हुए लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भूस्खलन में वियतनाम के 3 सैनिकों की मौत, 22 लोग मलबे में हुए लापता
Mon, 19 Oct 2020 01:11 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, हनोई
एजेंसी, हनोई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
वियतनाम भूस्खलन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वियतनाम में एक बार फिर भूस्खलन से सेना को बड़ा नुकसान पहुंचा है। रविवार को मध्य वियतनाम में सेना का एक कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 22 मलबे में दब गए। लापता सैनिकों की तलाश में बचाव अभियान चलाया गया है। एक सप्ताह पहले भूस्खलन की एक ऐसी ही घटना में 11 सैन्य अधिकारियों समेत 13 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
मलबे में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास, एक सप्ताह में दूसरी घटना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्वांग ट्राईस प्रांत में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। रविवार को भारी बारिश के बीच भूस्खलन के कारण सेना का एक कैंप चट्टान और मिट्टी के मलबे की चपेट में आ गया। मलबे में सैनिक 22 दब गए, जबकि आठ बचने में सफल हुए। अब तक तीन शव मलबे से बाहर निकाले जा चुके हैं। अन्य सैनिकों की तलाश की जा रही है। एक सप्ताह में भूस्खलन की यह दूसरी घटना है। इससे पहले क्वांग ट्राईस के पड़ोसी राज्य थुआ थेन ह्यू में इसी तरह की एक घटना हुई थी, जिमसें 11 सैन्य अफसरों समेत 13 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन