फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Video of New Zealand youngest MP goes viral, people were surprised speech given in Maori language

New Zealand: न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की सासंद का वीडियो वायरल, माओरी भाषा में दिए भाषण को देख लोग हुए हैरान

Fri, 05 Jan 2024 04:19 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, हंटली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, हंटली Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 04:19 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के सबसे कम उम्र की सांसद का माओरी भाषा में दिए गए भाषण का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। 

विज्ञापन
Video of New Zealand youngest MP goes viral, people were surprised speech given in Maori language
न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की सांसद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड की 21 वर्ष सांसद हाना राविती माईपी क्लार्क का माओरी भाषा में दिया गया भाषण सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। गौरतलब हैं कि न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की सांसद हैं। पिछले वर्ष अक्तूबर में देश के सबसे वरिष्ठ सांसदों में से एक नानैया महुता को हराकर वह संसद के लिए चुनी गई थी। 21 वर्षीय माईपी क्लार्क माओरी के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठा रही हैं। माईपी क्लार्क ने पिछले महीने दिए गए भाषण में अपने मतदाताओं से एक वादा किया था। उन्होंने कहा था कि मेरी जिंदगी आप लोगों के लिए समर्पित हैं।
विज्ञापन


21 वर्षीय सांसद ऑकलैंड और हैमिल्टन के बीच एक छोटे से शहर हंटली से है, जहां वह एक माओरी सामुदायिक उद्यान चलाती है, जो बच्चों को समुदाय के चंद्र कैलेंडर के मुताबिक बागवानी के बारे में शिक्षित करता है। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि मैं खुद को राजनेता के तौर पर नहीं बल्कि माओरी भाषा के संरक्षक के रूप में देखती हैं। उनका मानना है कि माओरी की नई पीढ़ी की आवाज को सुनने की जरूरत हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने भाषण में कहा, संसद में आने से पहले मुझे कुछ सलाह दी गई थी कि मैं किसी भी बात को व्यक्तिगत रूप से न लूं। ठीक है, मैं इस सदन में कही गई हर बात को व्यक्तिगत रूप से लेने के अलावा कुछ नहीं कर सकती। केवल कुछ ही हफ्तों में इस सरकार ने मेरी पूरी दुनिया पर हमला कर दिया है...स्वास्थ्य, ताइओ (पर्यावरण), वाई (पानी), वेनुआ (भूमि), प्राकृतिक संसाधन, माओरी वार्ड, रेओ (भाषा) के तहत इस देश में रहने का मेरा और आपका अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed