फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   video Heavy Rain in UAE Dubai Airport Flooded Flights Diverted news in hindi

VIDEO: भारी बारिश के कारण जलमग्न हुआ दुबई एयरपोर्ट, उड़ानें डायवर्ट; शॉपिंग मॉल में घुटनों तक भरा पानी

Wed, 17 Apr 2024 09:04 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 17 Apr 2024 09:04 AM IST
सार

भारी बारिश के कारण दुबई की सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। विभिन्न घरों की छतों, दरवाजों और खिड़कियों से पानी रिसने लगा। तूफान का प्रभाव दुबई से आगे तक फैल गया है। पूरे संयुक्त अरब अमीरात के साथ पड़ोसी देश बहरीन भी बाढ़ के पानी में डूब गया।

विज्ञापन
video Heavy Rain in UAE Dubai Airport Flooded Flights Diverted news in hindi
दुबई में बाढ़ - फोटो : PTI

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दुबई, जो कि अपने शुष्क और गर्म तापमान के लिए जाना जाता है, मंगलवार को भारी बारिश के कारण बाढ़ में डूब गया। भारी बारिश ने इस हलचल वाले शहर में आम जनजीवन से जुड़ी गतिविधियों को पूरी तरह से ठप कर दिया। इसी के साथ शहर में बाढ़ की स्थिति ने जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को भारी बारिश के कारण दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में भी जलभराव हो गया। बता दें कि दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे व्यस्त एयर हब के तौर पर जाना जाता है। 
विज्ञापन


दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में जलभराव
एयरपोर्ट में जलभराव की स्थिति को देखते हुए आने वाली कई उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। दुबई एयरपोर्ट पर आमतौर पर एक सामान्य शाम में करीबन 100 विमानों का आगमन होता है, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण वहां जिस तरह के हालात हैं, उसके चलते उड़ानों को डायवर्ट किया गया। हालांकि, 25 मिनट बाद वहां धीरे-धीरे विमानों का आगमन फिर से शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
 

भारी बारिश के कारण उड़ान संचालन में देरी हुई या उड़ानों को रद्द किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रनवे पूरी तरह से डूब चुका है। एयरपोर्ट की पार्किंग भी आधी डूब चुकी है। एयरपोर्ट की तरफ जाने वाली सड़कों में भी जलभराव देखने को मिला। दुबई शॉपिंग मॉल में भी घुटने तक पानी भर चुका है।
 

ओमान और बहरीन भी बाढ़ में डूबे
भारी बारिश के कारण दुबई की सड़कों को नुकसान हुआ है, विभिन्न घरों की छतों, दरवाजों और खिड़कियों से पानी रिसने लगा। तूफान का प्रभाव दुबई से आगे तक फैल गया है। पूरे संयुक्त अरब अमीरात के साथ पड़ोसी देश बहरीन भी बाढ़ में डूब गया। मौजूदा स्थिति को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। दूसरी तरफ बारिश और तूफान के कारण ओमान में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। बहरीन में भी तूफान के कारण स्थिति खराब हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed