फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vice President of India Venkaiah Naidu addressed 16th United Nation's Vesak day in Vietnam

16वें संयुक्त राष्ट्र दिवस पर बोले उप राष्ट्रपति नायडू, 'बुद्ध का मार्ग ही बदलेगा दुनिया की तस्वीर'

Sun, 12 May 2019 09:09 PM IST
Gaurav Pandey रवीन्द्र श्रीवास्तव, ताम चुक पगोड़ा, वियतनाम
रवीन्द्र श्रीवास्तव, ताम चुक पगोड़ा, वियतनाम Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 12 May 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Vice President of India Venkaiah Naidu addressed 16th United Nation's Vesak day in Vietnam
16वें संयुक्त राष्ट्र दिवस पर संबोधन देते भारत के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू - फोटो : अमर उजाला

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने प्रबुद्ध वैश्विक नेतृत्व से आह्वान किया कि शांति, सहचर्य, स्थिर विकास और परस्पर समन्वय वाली विश्व व्यवस्था के लिए बुद्ध के बताए मार्ग का अनुसरण करना होगा। नायडू रविवार को सोलहवें संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस के अवसर पर वियतनाम के विश्व प्रसिद्ध तामचुक पगोड़ा में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


इस समारोह में वियतनाम बौद्ध संघ के प्रमुख और वैसाक समारोह 2019 के संयुक्त राष्ट्र दिवस के अध्यक्ष डॉ. थिक थिएन न्हून, म्यांमार के राष्ट्रपति विन म्यिंट, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक सहित दुनिया भर से बड़ी संख्या में बौद्ध धर्मावलंबी और अनेक देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए।

विज्ञापन

बौद्ध धर्म शांति और सतत विकास के लिए नेतृत्व प्रदान कर मानवमात्र को ऊपर उठाता है

Vice President of India Venkaiah Naidu addressed 16th United Nation's Vesak day in Vietnam

नायडू ने कहा कि बौद्ध धर्म शांति और सतत विकास के लिए नेतृत्व प्रदान कर मानवमात्र को ऊपर उठाता है। वह नफरत करने वालों को रचनात्मक दिशा में अपनी ऊर्जा का प्रयोग करना सिखाता है। आतंकवाद, कट्टरता और धार्मिक कट्टरवाद का विरोध कर विश्वबंधुत्व का पाठ पढ़ाता है। 

उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि बौद्ध धर्म के मूल सिद्धांतों का पालन मनुष्य को तनाव और घृणा से मुक्त कर एक ऐसी संकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है जो मानवता को तमाम परेशानियों से मुक्त कर सकता है। वर्तमान परिदृश्य में इसकी सार्थकता और प्रासंगिकता और भी बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि वेसाक दिवस भगवान बुद्ध के अवतरण, निर्वाण और ज्ञान का प्रतीक है जिनकी शिक्षाएं ढाई हजार सालों से दुनिया का पथ प्रदर्शन कर रहीं हैं। 

ऐसी दुनिया जिसमें हिंसा और संघर्ष न हो

Vice President of India Venkaiah Naidu addressed 16th United Nation's Vesak day in Vietnam

उन्होंने कलिंग युद्ध की विभीषिका के बाद बुद्ध के उपदेशों से सम्राट अशोक के हृदय परिवर्तन का जिक्र करते हुए कहा कि  धार्मिक आचरण, ज्ञान, करुणा और बुद्ध के उपदेश लालसा को कम कर एक ऐसी दुनिया बनाने का काम करते हैं जिसमें हिंसा और संघर्ष के लिए गुंजाइश नहीं है। 

विज्ञापन

वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर की चर्चा

Vice President of India Venkaiah Naidu addressed 16th United Nation's Vesak day in Vietnam

बुद्ध के उपदेश हमें प्यार या घृणा के अतिरेक से बचाकर संतुलित दृष्टिकोण अपनाने को प्रेरित करते हैं। उपराष्ट्रपति ने भारत के वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत की चर्चा करते हुए कहा कि यह शांति और सहअस्तित्व की अवधारणा पर आधारित है। इसी से बदलाव आएगा। इससे पूर्व विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भी समारोह को संबोधित किया।

उप राष्ट्रपति भारत लौटे

Vice President of India Venkaiah Naidu addressed 16th United Nation's Vesak day in Vietnam

चार दिन की आधिकारिक यात्रा के बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रविवार को भारत वापस लौटे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने वियतनाम के प्रधानमंत्री, उप राष्ट्रपति, नेशनल असेंबली की अध्यक्ष आदि से दोनों देशों के मध्य चल रहे आपसी सहयोग के विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की और उन्हें आगे बढ़ाने के के लिए उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा पर भी विचार किया। 

नायडू ने वियतनाम में रह रहे भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की और उन्हें बताया कि वे सभी भारत के सांस्कृतिक राजदूत हैं। उन्होंने भारतीय दूतावास में जयपुर फुट के शिविर का भी शुभारंभ किया था। इसके बाद वैसाक दिवस को मुख्य अतिथि के रूप संबोधित कर विश्व बंधुत्व का संदेश दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed