फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Very good reasons to test Prince Charles for coronavirus

आखिर क्यों कराई गई प्रिंस चार्ल्स की कोरोना संक्रमण की जांच, वजह थी खास

Thu, 26 Mar 2020 11:07 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Mar 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Very good reasons to test Prince Charles for coronavirus
prince charles

स्कॉटलैंड की मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि प्रिंस चार्ल्स की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की खास वजहें थी। एक दिन पहले ही प्रिंस चार्ल्स के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। चार्ल्स अभी स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर में पृथक हैं।

विज्ञापन


इस बीच यह सवाल उठाए गए हैं कि उनकी जांच 'एनएचएस ग्रैम्पियन' से क्यों कराई गई। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी कैथरीन कैल्डरवुड ने कहा कि चार्ल्स की जांच क्लीनिकल कारणों के लिए करायी गई थी। ब्रिटिश शाही निवास क्लेरेंस हाउस ने बुधवार को घोषणा की कि वेल्स के राजकुमार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


क्लेरेंस हाउस ने कहा कि दंपत्ति 'परीक्षण के लिए आवश्यक मानदंडों को पूरा कर रहे थे।' लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा स्कॉटलैंड की वेबसाइट के अनुसार आम तौर पर लोगों का केवल तभी परीक्षण किया जाता है यदि किसी गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात पर भी सवाल उठाए गए हैं कि चार्ल्स को स्कॉटलैंड की यात्रा करने की अनुमति क्यों दी गई जब उनमें इसके हल्के लक्षण दिख रहे थे। इस बीच लोगों से आग्रह किया गया है कि वे पृथक रहने के लिए स्कॉटलैंड के दूरदराज के हिस्सों में अपने दूसरे घरों या छुट्टी के अवसरों का उपयोग नहीं करें क्योंकि इससे स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed