{"_id":"6988ead106301b6d590ea346","slug":"venezuelan-opposition-leader-juan-pablo-guanipa-freed-after-8-months-in-prison-close-ally-maria-corina-machado-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Venezuela: वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन पाब्लो आठ महीने बाद जेल से रिहा, नोबेल विजेता मचाडो के हैं करीबी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Venezuela: वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन पाब्लो आठ महीने बाद जेल से रिहा, नोबेल विजेता मचाडो के हैं करीबी
Mon, 09 Feb 2026 01:28 AM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:28 AM IST
सार
वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन पाब्लो गुआनिपा को आठ महीने से अधिक समय बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें मई में कथित आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसे उनके परिवार ने राजनीतिक दमन बताया था।
विज्ञापन
वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन पाब्लो गुआनिपा
- फोटो : facebook/JuanPGuanipa
विस्तार
वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन पाब्लो गुआनिपा को आठ महीने से अधिक समय तक हिरासत में रहने के बाद रिहा कर दिया गया है। गुआनिपा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के जरिए अपनी रिहाई की जानकारी दी।
गुआनिपा, विपक्ष की प्रभावशाली नेता मारिया कोरिना मचाडो के करीबी सहयोगियों में से एक हैं। उन्हें राजधानी काराकास स्थित एक हिरासत केंद्र में रखा गया था। वीडियो संदेश में गुआनिपा ने कहा, 'आज हमें रिहा किया जा रहा है। वेनेजुएला के वर्तमान और भविष्य को लेकर बहुत कुछ चर्चा करने को है, हमेशा सच्चाई को सामने रखते हुए।'
ये भी पढ़ें: ईवी सुरक्षा पर चीन का बड़ा फैसला: हिडन डोर हैंडल पर लगा प्रतिबंध, अब हाथ से खुलने वाले दरवाजे जरूरी
विज्ञापन
आतंकी समूह में शामिल होने के लगे थे आरोप
उन्हें मई के अंत में गिरफ्तार किया गया था। उस समय आंतरिक मंत्री डियोसदादो काबेलो ने उन पर एक कथित 'आतंकी समूह' में शामिल होने का आरोप लगाया था, जो उसी महीने हुए विधायी चुनाव का बहिष्कार करने की साजिश रच रहा था। हालांकि, उनके भाई टोमास गुआनिपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि यह गिरफ्तारी असहमति की आवाजों को दबाने के लिए की गई है।
गिरफ्तारी के बाद टोमास गुआनिपा ने कहा था, 'वेनेजुएला में अलग सोच रखना अपराध नहीं हो सकता। आज जुआन पाब्लो गुआनिपा इस शासन के तहत एक अंतरात्मा के कैदी हैं। उन्हें अपने विचार रखने, उनका बचाव करने और ऐसे संविधान के तहत व्यवहार पाने का अधिकार है, जिसे आज लागू नहीं किया जा रहा।'
राष्ट्रपति रोड्रीगेज पर बढ़ रहा सियासी लोगों को रिहा करने का दबाव
जुआन पाब्लो गुआनिपा की रिहाई ऐसे समय में हुई है, जब कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रीगेज की सरकार पर राजनीतिक कारणों से हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने का दबाव बढ़ रहा है। कई परिवारों और गैर-सरकारी संगठनों का कहना है कि इन गिरफ्तारियों का संबंध लोगों की राजनीतिक मान्यताओं से है।
ये भी पढ़ें: Greenland Geopolitics: अमेरिका ही नहीं, इन देशों की भी ग्रीनलैंड पर बाज जैसी नजर; खोल दिए अपने दूतावास
डेल्सी रोड्रीगेज को पिछले महीने अमेरिका की सेना द्वारा तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई थी। सरकार ने पिछले महीने बड़ी संख्या में कैदियों को रिहा करने की घोषणा की थी, जो विपक्ष और मानवाधिकार संगठनों की प्रमुख मांग रही है और जिसे अमेरिका का समर्थन भी प्राप्त है। हालांकि, परिवारों और मानवाधिकार निगरानी संगठनों ने रिहाई की प्रक्रिया की धीमी गति को लेकर सरकार की आलोचना की है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन