{"_id":"5c515136bdec22736934b67c","slug":"venezuelan-court-bans-self-proclaimed-president-guedo-leaving-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएला की अदालत ने स्व-घोषित राष्ट्रपति गुएडो के देश छोड़ने पर रोक लगाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वेनेजुएला की अदालत ने स्व-घोषित राष्ट्रपति गुएडो के देश छोड़ने पर रोक लगाई
Wed, 30 Jan 2019 01:41 PM IST
अजय सिंह
भाषा, कराकस
भाषा, कराकस
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति जुआन गुएडो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेनेजुएला के सुप्रीम ट्रिब्यूनल ऑफ जस्टिस ने स्व-घोषित राष्ट्रपति जुआन गुएडो के देश छोड़ने पर मंगलवार को रोक लगा दी और उनके बैंक खातों से लेन-देन भी बंद कर दिया। देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अमेरिका समर्थित विपक्षी प्रमुख को निष्प्रभावी करना चाहते हैं।
उच्च न्यायालय के अध्यक्ष माइकेल मोरेनो ने कहा, ‘‘नेशनल असेंबली के 35 वर्षीय प्रमुख जुआन गुएडो पर देश में शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के आरोपों की जांच पूरी होने तक देश छोड़ने पर प्रतिबंध है।’’
यह कदम तब आया जब विदेश विभाग ने खुलासा किया कि नेशनल असेंबली के प्रमुख और स्व-घोषित अंतरिम राष्ट्रपति गुएडो को वेनेजुएला स्थित अमेरिकी बैंक खातों का नियंत्रण सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने पिछले हफ्ते इस आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके बाद सोमवार को अमेरिका ने वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी पीडीवीएसए को निशाने पर लिया, जो आर्थिक संकट से गुजर रही सरकार के आय का मुख्य स्रोत है।