{"_id":"6959d2f548a60b89340bfa69","slug":"venezuela-supreme-court-appoints-delcy-rodr-guez-as-acting-president-after-deadly-us-airstrikes-2026-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delcy Rodriguez: कौन हैं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति? मादुरो की करीबी डेल्सी रोड्रिगेज को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Delcy Rodriguez: कौन हैं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति? मादुरो की करीबी डेल्सी रोड्रिगेज को मिली जिम्मेदारी
Sun, 04 Jan 2026 08:11 AM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:11 AM IST
सार
Venezuela Interim President Delcy: अमेरिकी हमलों और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के बाद वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
डेल्सी रोड्रिगेज
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेनेजुएला में सत्ता और सुरक्षा को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिका द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़े जाने के बाद देश के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुष्टि की है कि अमेरिकी विशेष बलों ने मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें नार्को-टेररिज्म से जुड़े आरोपों का सामना करने के लिए न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट का आदेश
एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि निकोलस मादुरो की अनुपस्थिति में डेल्सी रोड्रिगेज देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति होंगी। अदालत ने कहा कि यह कदम प्रशासनिक निरंतरता और राष्ट्र की समग्र रक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि वह आगे इस मामले पर कानूनी ढांचे को लेकर चर्चा करेगा, ताकि राज्य की निरंतरता, सरकार का संचालन और संप्रभुता की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- US: दक्षिण अमेरिकी देशों पर कब्जे की तैयारी में ट्रंप? वेनेजुएला के बाद क्यूबा को भी धमकी
विज्ञापन
Who is Delcy Rodriguez: जानिए कौन हैं वेनेजुएला की नई कार्यवाहक राष्ट्रपति
डेल्सी रोड्रिगेज (56) का जन्म 18 मई 1969 को वेनेजुएला की राजधानी काराकास में हुआ था। वह वामपंथी नेता और पूर्व गुरिल्ला जॉर्ज एंटोनियो रोड्रिगेज की बेटी हैं, जिन्होंने 1970 के दशक में क्रांतिकारी संगठन लीगा सोशलिस्टा की नींव रखी थी। डेल्सी रोड्रिगेज को निकोलस मादुरो की सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिना जाता है। वह अपने भाई जॉर्ज रोड्रिगेज, जो वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के प्रमुख हैं के साथ मिलकर लंबे समय से सरकार की अहम नीतियों पर काम करती रही हैं।
डेल्सी रोड्रिगेज ने अपने राजनीतिक करियर में सरकार के कई अहम पदों पर काम किया है। वर्ष 2013 से 2014 तक वह संचार और सूचना मंत्री रहीं, इसके बाद 2014 से 2017 तक उन्होंने विदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। साल 2017 में उन्हें सरकार समर्थक संविधान सभा का प्रमुख बनाया गया, जिसने मादुरो सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जून 2018 में डेल्सी रोड्रिगेज को वेनेजुएला का उपराष्ट्रपति नियुक्त किया गया। वहीं अगस्त 2024 में उन्हें तेल मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई, जहां उन्होंने अमेरिका के बढ़ते प्रतिबंधों के बीच देश के सबसे अहम उद्योग को संभालने और उसे स्थिर रखने की कोशिश की।
पेशे से वकील डेल्सी रोड्रिगेज ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ वेनेजुएला से पढ़ाई की है। अपने स्टाइल और डिजाइनर फैशन के शौक के लिए भी वह जानी जाती हैं। पिछले एक दशक में उन्होंने तेजी से राजनीतिक ऊंचाइयां हासिल कीं और आज वेनेजुएला की सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल हैं। मौजूदा राजनीतिक संकट के बीच उन्होंने एक ऑडियो संदेश जारी कर अमेरिका से निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के सुरक्षित होने का सबूत देने की मांग भी की थी।
ये भी पढ़ें:- 'आजादी का वक्त आ गया', मादुरो को गिरफ्तार किए जाने पर बोलीं मचाडो; देश में सत्ता परिवर्तन का दावा

मादुरो की गिरफ्तारी का ऑपरेशन
अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल डैन केन ने मीडिया को बताया कि इस ऑपरेशन में 150 से अधिक विमान शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद जटिल और योजनाबद्ध सैन्य अभियान था, जिसकी तैयारी कई महीनों से चल रही थी। इस कार्रवाई के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी आत्मसमर्पण कर दिया।
'पकड़े जाने से पहले मादुरो ने किया था आत्मसमर्पण'
जनरल केन ने कहा कि ऑपरेशन में 'पूरी तरह से सरप्राइज' बनाए रखा गया और वेनेजुएला की वायु रक्षा प्रणालियों को पहले ही निष्क्रिय कर दिया गया था। बाद में मादुरो और उनकी पत्नी ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उन्हें न्याय विभाग की हिरासत में लिया गया और 03:29 बजे दोनों को यूएसएस इवो जिमा पर ले जाया गया। जनरल केन ने यह भी कहा कि भविष्य में अगर जरूरत पड़ी, तो अमेरिका इस तरह के मिशन के लिए फिर तैयार रहेगा।