US Venezuela Conflict Live Update: वेनेजुएला में अंतरिम राष्ट्रपति का एलान; भारत ने हालत पर जताई चिंता
US Venezuela Conflict Live Updates: अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। इसके बाद ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि वेनेजुएला पर अब अमेरिका का नियंत्रण होगा, जब तक वहां शांति स्थापित नहीं हो जाती। भारत ने भी हालातों पर चिंता जताई है।
लाइव अपडेट
वेनेजुएला संकट: अमेरिकी कार्रवाई के चलते सैकड़ों उड़ानें रद्द, हजारों यात्री फंसे
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए चलाए गए अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन का असर सीधे तौर पर पड़ोसी देशों पर भी देखने को मिल रहा है।अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर किए गए हमले के बाद बड़ी संख्या में उड़ाने रद्द कर दी गई थीं। जिससे कैरेबियाई देशों में हॉलिडे यात्रा बुरी तरह बाधित हुई है। इस व्यस्त पर्यटन सीजन में कई देशों की उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिसकी वजह से हजारों यात्री प्रभावित हुए।
हालांकि अमेरिका ने शनिवार को एयरलाइनों को सूचित किया कि कैरिबियाई हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंध मध्यरात्रि में समाप्त हो जाएंगे और उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू किया जा सकता है। अब प्रतिबंध हटना की जानकारी सामने आने के बाद उड़ानों के शेड्यूल तेजी से अपडेट किए जा रहे हैं।
फ्लाइटरडार24 के अनुसार, सैन्य ऑपरेशन वाले दिन वेनेजुएला के ऊपर से कोई भी यात्री विमान नहीं गुजरा। अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के बाद पूर्वी कैरेबियाई क्षेत्र में सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं। प्यूर्टो रिको, वर्जिन आइलैंड्स, अरूबा और लेसर एंटिल्स के एक दर्जन से अधिक द्वीपों के लिए उड़ानें प्रभावित रहीं। एयरलाइंस ने यात्रियों को टिकट बदलने की फीस में छूट दी। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने कहा कि प्रतिबंध शनिवार रात 12 बजे (ईएसटी) खत्म हो गए और रविवार से उड़ानें सामान्य हो सकेंगी।
व्हाइट हाउस का मादुरो पर तंज
व्हाइट हाउस ने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका को खुली चुनौती देते हुए कहते नजर आते हैं कि आओ और मुझे पकड़ो। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब वॉशिंगटन और काराकास के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है।Nicolas Maduro had his chance — until he didn’t.
— The White House (@WhiteHouse) January 4, 2026
The Trump Admin will always defend American citizens against all threats, foreign and domestic. 🇺🇸🦅 pic.twitter.com/eov3GbBXf4
अमेरिका की कार्रवाई पर चीन की कड़ी आपत्ति
चीन ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को जबरन हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाने को लेकर अमेरिका पर गंभीर चिंता जताई है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानून, अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी सिद्धांतों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों का स्पष्ट उल्लंघन है।प्रवक्ता ने कहा कि 3 जनवरी को अमेरिकी बलों द्वारा मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने की खबरों पर कई देशों ने आपत्ति जताई है। चीन ने अमेरिका से मांग की कि वह राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी की व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करे, उन्हें तुरंत रिहा करे और वेनेजुएला की सरकार को गिराने की कोशिशें बंद करे। चीन ने यह भी कहा कि अमेरिका को सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीतिक वार्ता के जरिए करना चाहिए, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे।
वेनेजुएला की हालत पर भारत की चिंता
वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम भारत के लिए चिंता का विषय है। भारत सरकार वहां की बदलती स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। भारत ने वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा और भलाई के प्रति अपना समर्थन दोहराया है और सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे मुद्दों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से संवाद के जरिए करें। यहां पढ़ें पूरी खबर...ट्रंप पर भड़कीं कमला हैरिस
पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने वेनेजुएला पर कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सीधा हमला बोला है। हैरिस ने कहा कि यह कदम न तो ड्रग तस्करी रोकने के लिए है और न ही लोकतंत्र की रक्षा के लिए, बल्कि इसके पीछे तेल हित हैं।वेनेजुएला को स्टारलिंक का तोहफा, मुफ्त ब्रॉडबैंड सेवा शुरू
स्टारलिंक ने वेनेजुएला में मुफ्त ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा देने की घोषणा की है। यह फैसला अमेरिका की बड़े पैमाने पर हुई सैन्य कार्रवाई के बाद लिया गया है। एक्स पर किए गए पोस्ट में स्टारलिंक ने बताया कि वह 3 फरवरी तक वेनेजुएला के लोगों को मुफ्त इंटरनेट एक्सेस उपलब्ध कराएगा, ताकि देश में कनेक्टिविटी बनी रहे।वेनेजुएला मुद्दे पर सोमवार को UN सुरक्षा परिषद की बैठक
अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सोमवार को बैठक करने जा रही है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस कार्रवाई को खतरनाक मिसाल बताया है। कूटनीतिक सूत्रों के मुताबिक, कोलंबिया ने रूस और चीन के समर्थन से 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की इस आपात बैठक की मांग की है। इससे पहले अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव को लेकर सुरक्षा परिषद अक्तूबर और दिसंबर में भी दो बार बैठक कर चुकी है।
डेल्सी रोड्रिगेज बनीं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति
अमेरिकी हमलों और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को बंधक बनाए जाने के बाद वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया। यहां पढ़ें...अमेरिका ने जारी की यात्रा सलाह
अमेरिका ने रविवार को एक यात्रा सलाह जारी कर अपने नागरिकों से कहा है कि वे सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पाने के लिए स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम में पंजीकरण कराएं। अमेरिका ने चेतावनी दी कि वेनेजुएला में सुरक्षा स्थिति लगातार बदल रही है। यात्रा सलाह में कहा गया है कि वेनेजुएला को लेवल-4: यात्रा न करें श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि वहां अमेरिकी नागरिकों के लिए गंभीर खतरे बने हुए हैं। अमेरिका ने वेनेजुएला में मौजूद अपने नागरिकों से सतर्क रहने और आसपास के हालात पर नजर रखने की अपील की है। सलाह में यह भी कहा गया है कि फिलहाल वेनेजुएला से आने-जाने के लिए कोई व्यावसायिक उड़ानें संचालित नहीं हो रही हैं। अमेरिकी नागरिकों को अपने परिवार और दोस्तों से संपर्क बनाए रखने के लिए संचार के कई विकल्प तैयार रखने की सलाह दी गई है।अमेरिकी विदेश विभाग ने मार्च 2019 में काराकास स्थित अमेरिकी दूतावास से सभी राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुला लिया था और दूतावास की सभी सेवाएं बंद कर दी थीं। इसके चलते वेनेजुएला में अमेरिकी नागरिकों को न तो नियमित और न ही आपातकालीन कांसुलर सेवाएं मिल पा रही हैं।
अमेरिका पहुंचने के बाद पहली तस्वीर आई सामने
अमेरिका पहुंचने के बाद पहली बार सामने आई निकोलस मादुरो की तस्वीर। इस वीडियो में मादुरो को न्यूयॉर्क में स्थित अमेरिकी ड्रग प्रवर्तन एजेंसी (DEA) के दफ्तर के एक गलियारे से सुरक्षा कर्मियों के साथ ले जाते हुए देखा जा सकता है।Perp walked.pic.twitter.com/34iIsFUDdG
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) January 4, 2026