फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Venezuela: 'Freedom Has Arrived', Maria Corina Machado Reacts After Nicolas Maduro Capture

Venezuela: 'आजादी का वक्त आ गया', मादुरो को गिरफ्तार किए जाने पर बोलीं मचाडो; देश में सत्ता परिवर्तन का दावा

Sun, 04 Jan 2026 07:14 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 04 Jan 2026 07:14 AM IST
सार

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी सेना द्वारा पकड़े जाने के बाद विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने कहा कि देश में आजादी का वक्त आ गया है। जानिए पूरा घटनाक्रम...

विज्ञापन
Venezuela: 'Freedom Has Arrived', Maria Corina Machado Reacts After Nicolas Maduro Capture
मारिया कोरिना मचाडो - फोटो : ANI

विस्तार

वेनेजुएला की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिका द्वारा पकड़े जाने के बाद देश की प्रमुख विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने इसे वेनेजुएला के लिए आजादी का क्षण बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में मचाडो ने कहा वेनेजुएलावासियों, आजादी का वक्त आ गया है। अब न्याय का राज स्थापित होगा। जिन अपराधों को वर्षों से अनदेखा किया गया, अब उनके लिए अंतरराष्ट्रीय न्याय लागू होगा।

विज्ञापन


‘जनसत्ता और राष्ट्रीय संप्रभुता होगी स्थापित’
मचाडो ने कहा कि मादुरो द्वारा किसी भी शांतिपूर्ण समाधान को स्वीकार न करने के कारण अमेरिका ने कानून के तहत कार्रवाई की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब देश में राजनीतिक कैदियों को रिहा किया जाएगा, व्यवस्था सुधारी जाएगी और विदेशों में बसे वेनेजुएला के नागरिकों को वापस लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र के लिए वर्षों से चला संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मचाडो ने दावा किया कि एडमुनदो गोंजालेज उरुतिया को वैध राष्ट्रपति चुना गया है और उन्हें तत्काल संवैधानिक जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। उन्होंने सेना और सुरक्षा बलों से भी नए नेतृत्व को मान्यता देने की अपील की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

देश और विदेश में रहने वाले नागरिकों से अपील
विपक्षी नेता ने वेनेजुएला के अंदर मौजूद नागरिकों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों के लिए तैयार रहने को कहा। वहीं, विदेशों में बसे वेनेजुएलावासियों से अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की अपील की। उन्होंने कहा ये निर्णायक घंटे हैं। एकजुटता और सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। वेनेजुएला जरूर आजाद होगा।

ये भी पढ़ें:- ईरान का जेन-जी आंदोलन: अमेरिका का दखल और इस्राइल का समर्थनवादी रुख, कैसे तय कर रहा खामेनेई की सत्ता से विदाई?

अमेरिका की कार्रवाई और आरोप
बताया जा रहा है कि अमेरिकी एजेंसियों और खुफिया तंत्र की संयुक्त कार्रवाई में मादुरो और उनकी पत्नी को काराकास से बाहर ले जाया गया। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल द्वारा साझा आरोपपत्र के मुताबिक, दोनों पर ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद से जुड़े गंभीर आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed