फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   venezuela president nicolas maduro first words after reaching new york was good night happy new year

Venezuela: 'गुड नाइट, हैप्पी न्यू ईयर', गिरफ्तारी के बाद न्यूयॉर्क पहुंचने पर ये थे निकोलस मादुरो के पहले शब्द

Sun, 04 Jan 2026 09:03 AM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 04 Jan 2026 09:03 AM IST
सार

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का अमेरिका की हिरासत से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि निकोलस मादुरो गिरफ्तारी के बाद भी शांत बने हुए हैं और उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों को गुड नाइट कहा और नए साल की शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
venezuela president nicolas maduro first words after reaching new york was good night happy new year
निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया - फोटो : एक्स/आरटी

विस्तार

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को न्यूयॉर्क लाया गया। न्यूयॉर्क में डीईए के केंद्र में निकोलस मादुरो की हाथों में हथकड़ी लगे वीडियो सामने आई है। डीईए सेंटर पहुंचने पर मादुरो ने वहां के अधिकारियों से कहे अपने पहले शब्दों में उन्हें नए साल का शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सामने आया वीडियो
निकोलस मादुरो के डीईए सेंटर लाए जाने का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि डीईए के दो अधिकारी निकोलस मादुरो को पकड़कर ला रहे हैं और एक अन्य अधिकारी पीछे चल रहे हैं। निकोलस मादुरो के हाथों में हथकड़ी बंधी है और दोनों अधिकारी उन्हें पकड़कर चल रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि निकोलस मादुरो ने डीईए के अधिकारियों को गुड नाइट और हैप्पी न्यू ईयर कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति बनीं कार्यवाहक राष्ट्रपति
अमेरिका द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को बंधक बनाए जाने के बाद वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त कर दिया है। वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि निकोलस मादुरो की अनुपस्थिति में डेल्सी रोड्रिग्ज देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति होंगी। अदालत ने कहा कि यह कदम प्रशासनिक निरंतरता और राष्ट्र की समग्र रक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि वह आगे इस मामले पर कानूनी ढांचे को लेकर चर्चा करेगा, ताकि राज्य की निरंतरता, सरकार का संचालन और संप्रभुता की रक्षा की जा सके।

ये भी पढ़ें-  US Captured Maduro: वेनेजुएला के समर्थन में उतरे दुनिया के ये देश, जानें अमेरिका के साथ कौन और कितने रहे तटस्थ

शनिवार को अभियान चलाकर अमेरिका ने निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ा
न्यूयॉर्क पहुंचने पर मादुरो को मैनहट्टन स्थित संघीय अदालत में पेश किया जाना है। अमेरिका की खुफिया एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर शनिवार को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को वेनेजुएला की राजधानी कराकास से गिरफ्तार किया और उन्हें अमेरिका लाया गया है। अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोन्डी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, नशीली दवाओं की तस्करी और नार्को आतंकवाद की साजिश रचने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने पहले ही मादुरो की गिरफ्तारी पर 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा था। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed