{"_id":"5c8754ddbdec22144855893f","slug":"venezuela-opposition-leader-juan-guaido-calls-for-a-new-rally-after-emergency-announcement","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएला: ‘आपात स्थिति’ की घोषणा के बाद विपक्षी नेता गुइदो ने किया नई रैली का आह्वान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वेनेजुएला: ‘आपात स्थिति’ की घोषणा के बाद विपक्षी नेता गुइदो ने किया नई रैली का आह्वान
Tue, 12 Mar 2019 12:12 PM IST
Priyesh Mishra
भाषा, काराकस
भाषा, काराकस
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
जुआन गुइदो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेनेजुएला में बिजली के भयावह संकट के पांचवें दिन में प्रवेश के साथ ही विपक्ष के नेता जुआन गुइदो ने सोमवार को नये सिरे से सामूहिक प्रदर्शन का आह्वान किया। गुइदो ने नेशनल असेंबली विधान मंडल में एक भाषण के दौरान कहा कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ विरोध जाहिर करने के लिए, “कल दोपहर तीन बजे वेनेजुएला के सभी लोग सड़कों पर उतरेंगे।”
संसद ने अंतरराष्ट्रीय सहायता पाने का रास्ता निकालने के लिए “आपात स्थिति” घोषित करने के गुइदो के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था। इस अंतरराष्ट्रीय सहायता में से 250 टन सामग्री कोलंबिया और ब्राजील के साथ लगने वाली वेनेजुएला की सीमा पर पिछले एक महीने से अटकी हुई है।
गुइदो और विपक्ष के नियंत्रण वाले विधानमंडल के पास इसे लागू करने का कोई तरीका नहीं है क्योंकि सैन्य एवं सुरक्षा सेवाओं पर मादुरो का नियंत्रण है जो इस सहायता के देश में पहुंचने में बाधा बनी हुई हैं। वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर करीब 50 देशों से मान्यता पा चुके गुइदो ने सेना और सुरक्षा सेवाओं से मंगलवार के प्रदर्शनों को रोकने या बाधा डालने से परहेज करने को कहा।
विज्ञापन
स्थिति की व्याख्या “आपदा” के तौर पर करते हुए उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार से शुरू हुए लातिन अमेरिकी इतिहास के सबसे बुरे बिजली संकट ने ‘कई’ जान ले ली हैं। हालांकि सप्ताह के अंत में कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल हुई थी लेकिन सेवाएं रुक-रुक कर दी जा रही थीं और ये केवल कुछ ही घंटे मिल रही थीं।
वहीं, नेशनल असेंबली की आपात बैठक भी इस बिजली संकट की भेंट चढ़ गई जहां बैठक शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही बिजली गुल हो गई।