फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   venezuela earthquake- news update deaths relief and rescue operations international aid caracas

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में 1430 पहुंचा मरने वालों की आंकड़ा, राहत व बचाव कार्य जारी

Sun, 28 Jun 2026 01:45 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 28 Jun 2026 01:45 AM IST
सार

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद हालात गंभीर हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,430 हो गई है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
venezuela earthquake- news update deaths relief and rescue operations international aid caracas
घातक भूकंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,430 हो गई है। एसोसिएटेड प्रेस ने अधिकारियों के हवाले से इसकी पुष्टि की। राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। जबकि हजारों परिवार अपने लापता परिजनों की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन


शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने मचाई तबाही
तीन दिन पहले आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंक के झटकों ने इस दक्षिण अमेरिकी देश में भारी तबाही मचा दी थी। शनिवार सुबह तक परिवारों की ओर से कम से कम 68,900 लोगों के लापता होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


ला गुआइरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल ला गुआइरा में लोग अपने परिजनों और पड़ोसियों की तलाश के लिए गिरे हुए कंक्रीट के ढेरों पर फावड़े, भारी मशीनें, रस्सियां और यहां तक कि अपने नंगे हाथों से भी मलबा हटाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Japan Earthquake: जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता

राहत कार्य में जुटे अधिकांश लोग आम नागरिक हैं, जिन्होंने अपने स्तर पर खोज अभियान शुरू किया है। वहीं, वेनेजुएला सरकार की राहत व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेना, दमकल विभाग, पुलिस और सैन्य कैडेट इस बड़े हादसे से निपटने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार नहीं थे, जिसके कारण बचाव कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed