फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Venezuela asks UN Security Council UNSC for emergency session over US military actions in the Caribbean

UNSC: अमेरिकी हमलों से घबराई वेनेजुएला सरकार, संयुक्त राष्ट्र परिषद का आपात सत्र बुलाने की मांग

Fri, 10 Oct 2025 08:34 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराकास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराकास Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 10 Oct 2025 08:34 AM IST
सार

वेनेजुएला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन पर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति, सुरक्षा और स्थिरता को खतरा पैदा करने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन
Venezuela asks UN Security Council UNSC for emergency session over US military actions in the Caribbean
डोनाल्ड ट्रंप और निकोलस मादुरो - फोटो : Agency

विस्तार

अमेरिका द्वारा कैरेबियाई समुद्री क्षेत्र में कई बार वेनेजुएला की नौकाओं का निशाना बनाया है। अमेरिका का आरोप है कि इन नौकाओं के जरिए अमेरिका में ड्रग तस्करी की जा रही थी। वहीं अमेरिकी हमलों से वेनेजुएला सरकार घबरा गई है और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गुहार लगाकर आपातकालीन सत्र बुलाने की मांग की है। वेनेजुएला ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से एक आपातकालीन सत्र बुलाने का अनुरोध किया, जिसमें वेनेजुएला के तटीय जलक्षेत्र में हाल के हफ्तों में हुई अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों पर चर्चा की मांग की गई है। 
विज्ञापन


वेनेजुएला ने रूस के राजदूत को लिखा पत्र
वेनेज़ुएला ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के राजदूत और परिषद के अध्यक्ष वसीली नेबेंजिया को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा। इस पत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन पर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति, सुरक्षा और स्थिरता को खतरा पैदा करने का आरोप लगाया गया। मादुरो सरकार ने आशंका जताई कि जल्द ही वेनेजुएला पर सशस्त्र हमला हो सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Gaza: US ने भेजे 200 सैनिक, इस्राइल में बनेगा गाजा युद्धविराम निगरानी केंद्र; नेतन्याहू कैबिनेट ने दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


वेनेजुएला को सता रहा हमले का डर
वेनेजुएला का ये अनुरोध अमेरिकी कांग्रेस द्वारा उस विधेयक को खारिज करने के एक दिन बाद आया है, जो ड्रग तस्करों के खिलाफ सैन्य बल का इस्तेमाल करने की ट्रंप की क्षमता पर रोक लगाता। अब तक अमेरिकी सेना ने कैरेबियाई जलक्षेत्र में चार घातक हमले किए हैं, जिसे ट्रंप ने ड्रग कार्टेल के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष घोषित किया है। हालांकि, वेनेजुएला की मादुरो सरकार का कहना है कि व्हाइट हाउस इस अभियान को उनके खिलाफ हमले के एक बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। वेनेजुएला का आरोप है कि अमेरिका की वेनेजुएला के विशाल प्राकृतिक संसाधनों पर नजर है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed