{"_id":"5b9c8e1f867a557f5d4c37b3","slug":"venezuela-arrested-foreign-journalist-from-britain-and-argentina-press-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएला में गिरफ्तार किए गए ब्रिटेन और अर्जेंटिना के विदेशी पत्रकार- प्रेस यूनियन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वेनेजुएला में गिरफ्तार किए गए ब्रिटेन और अर्जेंटिना के विदेशी पत्रकार- प्रेस यूनियन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
वेनेजुएला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेनेजुएला की सेना ने कोलंबिया के साथ लगने वाली उत्तर पश्चिमी सीमा से ब्रिटेन के दो और अर्जेंटीना के एक पत्रकार को शुक्रवार को हिरासत में लिया है। नेशनल प्रेस यूनियन (एसएनटीपी) ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
एसएनटीपी ने ट्विटर पर कहा, 'अर्जेटीना की लॉरा साराविया को ब्रिटिश पत्रकारों बार्ने ग्रीन और डैन रिवर्स के साथ हिरासत में लिया गया।' यूनियन ने कहा कि तीनों को फिलहाल कहां रखा गया है इसकी जानकारी नहीं है लेकिन दावा किया कि वे 'पर्यटन पर रिपोर्टिंग के सिलसिले में तीन दिन से वेनेजुएला में मौजूद थे।'
विज्ञापन
एसएनटीपी ने कहा कि पत्रकारों द्वारा सुरक्षा मुहैया कराने के काम पर रखे गए तीन लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। तीनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी हुई है कि वे ब्रिटेश टेलीविजन निर्माण कंपनी आईटीएन के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन
रिवर्स के लिंक्डइन अकाउंट के मुताबिक इससे पहले वह लंदन और बैंकॉक में सीएनएन कॉरस्पोंडेंट के तौर पर काम कर चुके हैं जबकि साराविया ने बीबीसी और एनबीसी के लिए काम किया है। लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक कैमरामेन और संपादक ग्रीन ने लंदन और वाशिंगटन में स्काई न्यूज के लिए काम किया है।
(इनपुट-भाषा)