फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Happy Valentines Day 2022: Google Wishes Valentine Day Making A Doodle Through The Pair Of Hamsters, What is The Message in Hindi

Happy Valentine's Day 2022 : गूगल ने खरगोश के प्रतीक के जरिए डूडल बना कर दी शुभकामनाएं, जानिए क्या है संदेश

Mon, 14 Feb 2022 07:43 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 14 Feb 2022 07:43 AM IST
सार

दुनिया को प्यार का संदेश देने वाले संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाने वाला यह पर्व पूरे विश्व के प्रेमी युगल खासतौर से मनाते हैं। इसे प्यार के इजहार का दिन माना जाता है। 

विज्ञापन
Happy Valentines Day 2022: Google Wishes Valentine Day Making A Doodle Through The Pair Of Hamsters, What is The Message in Hindi
Google's Valentine's Day Doodle 2022 - फोटो : google

विस्तार

हर विशेष मौके पर डूडल बनाकर संदेश देने वाले विश्व के अग्रणी सर्च इंजन गूगल ने Valentines Day 2022 के मौके पर भी यह भूमिका निभाई है। अपने डूडल में हैमस्टर्स (Hamsters) के जोड़े के प्रतीक के जरिए गूगल ने दुनिया को प्यार का संदेश दिया है। यह उस खरगोश युगल के फिर एक होने का संदेश दे रहा है, जो किसी भुलभुलैया में अलग हो गए थे। गूगल ने इस जोड़े को अपने लोगो के साथ प्रस्तुत किया है। 

विज्ञापन


दुनिया को प्यार का संदेश देने वाले संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाने वाला यह पर्व पूरे विश्व के प्रेमी युगल खासतौर से मनाते हैं। इसे प्यार के इजहार करने का दिन माना जाता है। फरवरी वसंत ऋतु के आगाज का महीना होता है और इस दौरान प्रकृति रंगीन मौसमी फूलों के जरिए अपनी अनुपम छटा बिखेरती है। इन फूलों के माध्यम से प्रकृति समूची दुनिया को प्यार और शांति का संदेश देती है। 
विज्ञापन


सिमटे तो दिले आशिक, फैले तो जमाना है...
वैलेंटाइन डे कोई भी एक-दूसरे के लिए प्रेम प्रदर्शित कर मना सकता है। शायद इसी पर्व के लिए जिगर मुरादाबादी ने यह शेर लिखा है- ' इक लफ़्ज़े-मोहब्बत का अदना ये फ़साना है, सिमटे तो दिल-ए-आशिक़ फैले तो ज़माना है'। यह पर्व प्रेमी युगलों के लिए तो खास है ही, लेकिन इसे अपनी सोच के विस्तार के जरिए 'वसुधैव कुटुंबकम' तक फैलाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोमन त्योहार से हुई वैलेंटाइन डे की शुरुआत
वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत रोमन त्योहार लुपरकेलिया से हुई है। दुनिया भर में लोग अपने प्रियजनों के बीच चॉकलेट, फूलों और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं। कुछ लोग अपने प्रियजन को डिनर के लिए बाहर ले जाते हैं। इस मौके पर दुकानों, मॉलों व होटलों, रेस्त्रां आदि को विशाल तौर से सजाया जाता है। होटल रेस्त्रां के मेनू में खास व्यंजन शुमार किए जाते हैं। 

वैलेंटाइन्स दिवस, वर्षों पहले अमेरिका, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया में लोकप्रिय था। ब्रिटेन में वेलेंटाइन डे ने 17 वीं शताब्दी के आसपास लोकप्रियता हासिल की। भारत में पिछले दो तीन दशकों में या यूं कहें कि उदारीकरण का दौर शुरू होने के बाद यह लोकप्रिय हुआ। भारतीय संस्कृति में भी फरवरी या फागुन माह ऋतुराज वसंत के आगमन के लिए खासतौर पर मनाया जाता है। इसे प्रणय माह भी माना जाता है। फाग उत्सवों की शुरुआत भी इसी माह से होने लगती है। वैष्णव मत के पुष्टिमार्गीय मंदिरों में वसंत पंचमी से शुरू होने वाले फाग उत्सव 40 दिन चलते हैं। ये मार्च में मस्ती व प्यार के महापर्व होली तक मनाए जाते हैं।


बड़े नाजुक होते है खरगोश
हैम्स्टर्स यानी खरगोश आमतौर पर शाम या रात के वक्त खेतों या जंगलों में दिखाई देने वाले बड़े ही नाजुक जीव होते हैं। ये दिन में शिकारियों के डर से जमीनों में अंदर बनाए गए बिलों में रहते हैं। अनेक लोग इन्हें घरों में भी पालते हैं। गूगल ने किसी भुलभुलैया में बिछड़े खरगोश युगल के फिर एक होने के प्रतीक के जरिए पूरी दुनिया को प्रेम के लिए एकजुट होने का संदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed