फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vaccination in Britain: The Queen shared her experience about the vaccine, trying to remove public reluctance

ब्रिटेन में टीकाकरण : महारानी ने टीके को लेकर अपना अनुभव किया साझा, जनता की हिचक दूर करने की कोशिश

Fri, 26 Feb 2021 05:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 26 Feb 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Vaccination in Britain: The Queen shared her experience about the vaccine, trying to remove public reluctance
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Instagram/queenelizabethiiuk

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने देश की जनता से कोरोना टीके लगवाने के प्रोत्साहित किया है। उन्होंने टीका लगवाने का अपना अनुभव साझा करते हुए टीके से हिचक रहे नागरिकों को खुराक लेने के लिए प्रेरित किया है। महारानी ने कहा, कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लेने के बाद उन्हें कोई दिक्कतें नहीं हुई। 

विज्ञापन


94 साल की महारानी एलिजाबेथ ने इस सप्ताह इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉल के दौरान ब्रिटेन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान का समर्थन किया। महारानी और उनके पति प्रिंस फिलिप ने पिछले महीने टीके की पहली खुराक ली थी।
विज्ञापन


कहा-आप टीका लेते हैं तो आती है सुरक्षा की भावना
महारानी ने खुराक लिए जाने का हवाला देते हुए कहा कि जब आप टीका लेते हैं तो सुरक्षित होने की भावना आती है, जो कि मुझे लगता है कि बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने, ‘‘टीके से अब तक मुझे किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं हुई है। यह तुरंत हो गया और मुझे कई लोगों से पत्र भी मिले कि टीका लेना बहुत आसान है। टीके से किसी को नुकसान नहीं होता।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में हिचकिचाहट पर जताई चिंता
टीके को लेकर कुछ लोगों के बीच हिचकिचाहट पर चिंता प्रकट करते हुए महारानी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जिन लोगों ने कभी टीका नहीं लगवाया, उनके लिए ये थोड़ा कठिन है। लेकिन उन्हें अपने बजाए दूसरों के बारे में सोचना चाहिए।’’


11.15 फीसदी नहीं लगवाना चाहते टीका
शाही परिवार के सोशल मीडिया पेज पर भी बातचीत के इस वीडियो को साझा किया गया है। ब्रिटेन में टीकाकरण का कार्य देख रहे मंत्री नाधिम ज़हावी ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि ब्रिटेन के करीब 11.15 प्रतिशत लोग टीके नहीं लेना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed