फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vaccination campaign of 60 countries may be affected due to Shortage of vaccines

टीकों की कमी: 60 देशों पर पड़ सकता है असर, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने की आलोचना

Sun, 11 Apr 2021 01:29 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 11 Apr 2021 01:29 AM IST
सार

  • यूनिसेफ के अनुसार, पिछले दो सप्ताह में 92 विकासशील देशों में आपूर्ति के लिए 20 लाख से कम कोवैक्स खुराकों को मंजूरी दी गई
  • अमीर देशों में औसतन चार में से एक शख्स को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है, जबकि कम आय वाले देशों में 500 लोगों में से औसतन सिर्फ एक व्यक्ति को टीका लगाया गया है

विज्ञापन
Vaccination campaign of 60 countries may be affected due to Shortage of vaccines
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना टीकों के वितरण के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थित ‘कोवैक्स’ कार्यक्रम को मिलने वाले टीकों की आपूर्ति बाधित होने से दुनिया के सर्वाधिक गरीब देशों समेत करीब 60 देशों में टीकाकरण प्रभावित हो सकता है। यूनिसेफ के अनुसार, पिछले दो सप्ताह में 92 विकासशील देशों में आपूर्ति के लिए 20 लाख से कम कोवैक्स खुराकों को मंजूरी दी गई, जबकि अकेले ब्रिटेन में इतनी ही खुराक की आपूर्ति की गई।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रॉस गेब्रेयेसस ने टीकों के वैश्विक वितरण में हैरत में डालने वाले असंतुलन की आलोचना करते हुए कहा है कि अमीर देशों में औसतन चार में से एक शख्स को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है, जबकि कम आय वाले देशों में 500 लोगों में से औसतन सिर्फ एक व्यक्ति को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन


जिन देशों को 'कोवैक्स' ने सबसे पहले टीकों की आपूर्ति की थी, उन्हें 12 सप्ताह के भीतर टीके की दूसरी खुराक पहुंचाई जानी है, लेकिन ऐसा संभव हो पाएगा या नहीं, इस पर आशंका के बादल मंडरा रहे हैं। टीकों की आपूर्ति करने वाले संगठन ‘गावी’ के मुताबिक, टीका आपूर्ति में देरी से 60 देश प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल : भारत से अगली खेप भेजने की मांग
नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर कोविड-19 के टीकों की सुगम आपूर्ति का अनुरोध किया है। नेपाल विदेश मंत्रालय ने बताया कि ग्यावली ने बातचीत के दौरान महामारी से निपटने के लिए प्रयास तेज करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने जयशंकर से टीके की दूसरी खुराक के लिए जरूरी आपूर्ति कराने का अनुरोध किया।

ब्राजील : 24 घंटे में 93 हजार मामले
ब्राजील में कोरोना के चलते हालात बेकाबू हो चले हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 93,317 मामलों के साथ इसी अवधि में 3,693 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13.37 के पार हो गया है जबकि अब तक 3.49 के करीब जानें जा चुकी हैं। देश में अस्पतालों के भीतर अब बिस्तर मिलना भी मुश्किल हो चुका है।


पाक : चीन के कम असर वाले टीके को मंजूरी
पाकिस्तान में संक्रमण रोकने के लिए कम प्रभावी होने के बावजूद चीन के तीसरे कोविड-19 टीके (कोरोनावैक) के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। देश में इस्तेमाल के लिए मंजूर किया गया चीन का यह तीसरा टीका है। यह टीका कम असरकारी बताया गया है लेकिन सरकार ने टीकाकरण अभियान को गति देने के लिये इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed