फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zakir Hussain Family Tree: उस्ताद जाकिर हुसैन ने कथक नृत्यांगना से की थी शादी, पिता भी थे मशहूर तबला वादक

Mon, 16 Dec 2024 07:21 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Mon, 16 Dec 2024 07:21 AM IST
सार

उस्ताद जाकिर हुसैन का सोमवार सुबह अमेरिका में दिल और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ थे, इसी वजह से उन्होंने अपने कई संगीत कार्यक्रम भी रद्द कर दिए थे।

विज्ञापन
Ustad Zakir Hussain Family tree, he married a Kathak dancer, his father was also a famous tabla player
उस्ताद जाकिर हुसैन का परिवार - फोटो : अमर उजाला

73 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले दिग्गज संगीतकार और मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन ने कथक नृत्यांगना से शादी की थी। उनके पिता अल्लाह रक्खा भी मशहूर तबला वादक थे। उस्ताद जाकिर हुसैन का सोमवार सुबह अमेरिका में दिल और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ थे, इसी वजह से उन्होंने अपने कई संगीत कार्यक्रम भी रद्द कर दिए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।


 

Ustad Zakir Hussain Family tree, he married a Kathak dancer, his father was also a famous tabla player
पिता अल्ला रक्खा खां के साथ उस्ताद जाकिर हुसैन। - फोटो : Instagram/Zakir Hussain
सैनिक परिवार में हुआ था पिता का जन्म 
उस्ताद जाकिर हुसैन के पिता उस्ताद अल्लाह रक्खा का जन्म जम्मू और कश्मीर में हुआ था। वे एक भारतीय तबला वादक थे, जिन्होंने पूरी दुनिया में तबला वादन की कला को लोकप्रिय बनाया। अल्लाह रक्खा का जन्म एक सैनिक परिवार में हुआ था। अल्ला रक्खा अपने सात भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता (उस्ताद जाकिर हुसैन के दादा) नहीं चाहते थे कि अल्ला रक्खा संगीत सीखें। 

12 साल की उम्र में पहली बार देखा था तबला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उस्ताद जाकिर हुसैन के पिता अल्ला रक्खा जब 12 साल के थे तो वह अपने चाचा से मिलने गुरदासपुर आए थे। यहां उन्होंने पहली बार तबला देखा। अल्ला रक्खा को यह बेहद पसंद आया। इसके बाद वे पंजाब स्कूल ऑफ क्लासिकल म्यूजिक (घराना) में संगीत सीखने आए। वे उस्ताद मियां खादरबख्श पखावजी के शिष्य थे। तबले के प्रति गहरी रूचि ने उनको महान तबला वादक बनाया। उन्होंने कुछ समय तक पठानकोट के एक थिएटर कंपनी में भी काम किया। 
Ustad Zakir Hussain Family tree, he married a Kathak dancer, his father was also a famous tabla player
जाकिर हुसैन - फोटो : X/Zakir Hussain
पिता ने की थी दो शादियां
उस्ताद अल्लाह रक्खा ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी बावी बेगम से हुई थी और उनसे तीन बेटे, जाकिर हुसैन, फजल कुरैशी और तौफीक कुरैशी और दो बेटियां खुर्शीद औलिया नी कुरैशी और रजिया थीं। वहीं दूसरी शादी जीनत बेगम से की थी। जिनसे एक बेटी रूही बानो और बेटा साबिर था। रूही बानो 1980 के दशक की एक लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ustad Zakir Hussain Family tree, he married a Kathak dancer, his father was also a famous tabla player
जाकिर हुसैन - फोटो : एएनआई (फाइल)
उस्ताद जाकिर हुसैन का परिवार
1978 में जाकिर हुसैन ने कथक नृत्यांगना एंटोनिया मिनीकोला से शादी की थी। वह इटैलियन थीं और उनकी मैनेजर भी थीं। जब वे नृत्य सीख रही थीं तो कैलिफोर्निया में उनकी मुलाकात जाकिर हुसैन से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं, अनीसा कुरैशी और इजाबेला कुरैशी हैं। जाकिर हुसैन की बड़ी बेटी अनीसा एक फिल्म निर्माता हैं। जबकि छोटी बेटी इजाबेला नृत्य का प्रशिक्षण ले रही हैं। 

जाकिर हुसैन की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल स्कूल से हुई थी। इसके अलावा उन्होंने ग्रेजुएशन मुंबई के ही सेंट जेवियर्स कॉलेज से किया था। उस्ताद जाकिर हुसैन भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्मों और एल्बमों में काम करते थे। वे अपने करियर के लिए अपने पिता का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने सुनिश्चित किया कि वे कला-रूप पर ही ध्यान केंद्रित करें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed