{"_id":"621fcefb2c00ba715d03bb12","slug":"usibc-chief-said-india-will-be-america-partner-in-building-an-open-global-supply-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"संबंधों में मजबूती: यूएसआईबीसी प्रमुख ने कहा, मुक्त वैश्विक आपूर्ति शृंखला बनाने में अमेरिका का साझेदार होगा भारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संबंधों में मजबूती: यूएसआईबीसी प्रमुख ने कहा, मुक्त वैश्विक आपूर्ति शृंखला बनाने में अमेरिका का साझेदार होगा भारत
Thu, 03 Mar 2022 01:39 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:39 AM IST
सार
यूएसआईबीसी के अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा, दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था, महत्वपूर्ण विनिर्माण क्षमता और बड़े स्तर पर अनुसंधान एवं विकास के स्थल के तौर पर भारत आपसी समृद्धि विकसित करने में भी आवश्यक साझेदार होगा।
विज्ञापन
यूएसआईबीसी के अध्यक्ष अतुल केशप।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के प्रमुख ने सांसदों से कहा है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाला भारत, आपसी समृद्धि बनाने व मुक्त वैश्विक आपूर्ति शृंखला बनाने में अमेरिका का जरूरी साझेदार होगा। उन्होंने कहा, भारत मजबूत जनसांख्यिकी व दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर भी अमेरिका के लिए मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
यूएसआईबीसी के अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा, दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था, महत्वपूर्ण विनिर्माण क्षमता और बड़े स्तर पर अनुसंधान एवं विकास के स्थल के तौर पर भारत आपसी समृद्धि विकसित करने में भी आवश्यक साझेदार होगा।
विज्ञापन
केशप ने ‘हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे’ पर प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के समक्ष कहा, हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे को एक ऐसी व्यापारिक संरचना बनाकर मजबूत किया जा सकता है, जो रणनीतिक सहयोग को सक्षम बनाए और खुली दुनिया के लिए एक सुरक्षित आपूर्ति शृंखला तैयार करे। इसे अमेरिकियों और क्षेत्र के मित्र देशों में अरबों लोगों के जीवन स्तर में सुधार के एजेंडे का नेतृत्व करके मजबूत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन