फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Used hypersonic Kinzhal missiles to destroy a large weapons depot in Ukraine's western Ivano-Frankivsk: Russia

जंग जारी: रूस ने यूक्रेन पर दागी हाइपरसोनिक मिसाइल, दुनिया में पहली बार हुआ ऐसी मिसाइल का इस्तेमाल

Sat, 19 Mar 2022 09:00 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, मॉस्को/कीव। 
एजेंसी, मॉस्को/कीव।  Published by: Amit Mandal Updated Sat, 19 Mar 2022 09:00 PM IST
सार

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने कहा कि हाइपरसोनिक मिसाइल यूक्रेन के पश्चिम में स्थित इवानो फ्रेंक्विस्क क्षेत्र में दागी गई। इस बीच यूक्रेन ने एक और रूसी कमांडर को ढेर करने का दावा किया।

विज्ञापन
Used hypersonic Kinzhal missiles to destroy a large weapons depot in Ukraine's western Ivano-Frankivsk: Russia
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस ने कहा है कि उसने अपनी नवीनतम हाइपरसोनिक मिसाइल किंझल का इस्तेमाल कर यूक्रेन में एक मिसाइल एवं हवाई उपकरण भंडार को नष्ट कर दिया है। दुनिया की किसी भी लड़ाई में पहली बार किसी हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, शनिवार को यूक्रेन ने रूस के एक और शीर्ष कमांडर को मार गिराया। यूक्रेन सेना ने दावा किया है कि रूसी सेना की 8वीं गार्ड कंबाइंड आर्म्स आर्मी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आंद्रेई मोर्दविचेव दक्षिणी यूक्रेन में चल रही लड़ाई में मारे गए। अब तक यूक्रेन ने इस स्तर के 5 सैन्य जनरलों को मारा है।

विज्ञापन


रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने कहा कि हाइपरसोनिक मिसाइल यूक्रेन के पश्चिम में स्थित इवानो फ्रेंक्विस्क क्षेत्र में दागी गई। उन्होंने यह दावा भी किया कि पिछले 24 घंटे में उसकी वायुसेना ने यूक्रेन में 69 सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया है। इनमें 4 कमांड पोस्ट शामिल हैं। इसके अलावा रूस ने एंटी शिप मिसाइल सिस्टम बैस्टियन का भी इस्तेमाल किया है और इसके जरिये काला सागर तट पर स्थित रूसी शहर ओडेसा में एक सैन्य प्रतिष्ठान को नष्ट किया है। दूसरी ओर, मैरियूपोल में यूक्रेन और रूस की सेनाएं एझोव्स्टल इस्पात संयंत्र पर कब्जे के लिए लड़ रही हैं। ये यूरोप के सबसे बड़े संयंत्रों में एक है। यूक्रेन सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह संयंत्र नष्ट होने की कगार पर है। 
विज्ञापन


पुतिन बात करें, नहीं तो रूसियों की पीढ़ियों को भुगतना होगा परिणाम : जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लड़ाई रोकने के लिए उनसे सीधी बात करनी चाहिए, नहीं तो रूस की पीढ़ियों को इस युद्ध का परिणाम भुगतना होगा। पुतिन की मॉस्को के स्टेडियम में करीब दो लाख लोगों की रैली के बाद जेलेंस्की ने रूसियों को संदेश देते हुए कहा, इतनी ही संख्या में सैनिक यूक्रेन में तैनात किए गए हैं और शुक्रवार का कार्यक्रम यूरोप में दूसरे विश्वयुद्ध के बाद के सबसे बड़े जमीनी संघर्ष के दांव को चित्रित कर रहा था। मॉस्को के उस स्टेडियम में 14 हजार रूसी सैनिकों के शव और दसियों हजार घायल और अपंगों के बारे में सोचकर अपनी तस्वीरें लीजिएगा। जेलेंस्की ने बताया कि मारियूपोल से शुक्रवार को 9000 और नागरिक बाहर निकाले गए। यहां से अबतक 180000 लोग सुरक्षित निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सप्ताह खिंच सकती है शांतिवार्ता
जेलेंस्की ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच की शांति वार्ता का परिणाम आने में कई सप्ताह का समय लग सकता है क्योंकि दोनों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनने में लंबा समय लग रहा है।

लंबे समय से नहीं दिखी ऐसी एकता : पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर जंग थोपने के अपने फैसले के पक्ष में ताकत दिखाने के लिए मॉस्को में एक झंडा रैली की। क्रीमिया पर रूसी कब्जे की आठवीं वर्षगांठ पर आयोजित इस रैली में पुतिन ने कहा कि क्रेमलिन के सैनिकों ने ‘कंधे से कंधा मिलाकर’ लड़ाई लड़ी और एक-दूसरे का समर्थन किया। उन्होंने कहा, इस तरह की एकता लंबे समय से नहीं दिखी थी। इस दौरान जो देशभक्ति के गीत गाए गए उनके प्रारंभिक बोल थे- यूक्रेन, क्रीमिया, बेलारूस और मोल्दोवा, ये सब मेरा देश है।

नाटो तक पहुंच रही आंच
युद्ध की आंच नाटो की ओर भी बढ़ती दिख रही है। रूस ने बृहस्पतिवार को स्लोवाकिया को चेतावनी दी थी कि यदि उसने यूक्रेन को एस-300 एयर डिफेंस सिस्टम बेचने की योजना आगे बढ़ाई तो वह इसकी आपूर्ति शृंखला को निशाना बनाएगा। इस धमकी के बाद नाटो ने स्लोवाकिया में एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करने की घोषणा की है। स्लोवाकिया नाटो का सदस्य है।

यूक्रेन में मारे गए छात्र का शव कल आएगा
कर्नाटक सरकार ने कहा है कि यूक्रेन में चल रही लड़ाई में मारे गए भारतीय मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा का शव 21 मार्च को भारत आएगा। इस संबंध में सभी जरूरी कागजी कार्यवाही पूरी हो गई है। नवीन की एक मार्च को खारकीव में रूसी हमले में मौत हो गई थी।
 

  • मैरियूपोल में थिएटर पर हुए हमले में फंसे लोगों को बचाने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। अबतक 130 लोग बचाए जा चुके हैं। कई सौ लोग अब भी फंसे हैं।
  • यूक्रेन के महाअभियोजक कार्यालय ने जानकारी दी है कि लड़ाई की शुरुआत से अब तक देश में 112 बच्चों की मौत हुई है जबकि 140 घायल हैं। 
  • संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनिसेफ के अनुसार 15 लाख बच्चे यूक्रेन छोड़कर बाहर भेजे गए हैं।
  • रूस के तीन अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर रूसी झंडे के रंग का स्पेस सूट पहनकर पहुंचे। यूक्रेन में रूसी हमला शुरू  होने के बाद रूसी अंतरिक्ष यात्रियों का यह पहला समूह आईएसएस पहुंचा है। ये साफ नहीं हुआ है कि इन्होंने ऐसा स्पेस सूट क्यों पहना है।


रूस के साथ 10 और गलियारे पर सहमति
यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री आइरिना वेरेशचुक ने कहा है कि रूस के साथ नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से निकालने के लिए 10 और गलियारे पर सहमति बनी है। इनमें एक गलियारा मैरियूपोल में जबकि अन्य कीव तथा लुहांस्क क्षेत्रों में हैं।

ब्रिटेन ने कहा, रूसी कारोबारियों से प्रतिबंध नहीं हटेगा
ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रुस ने कहा है कि रूसी कारोबारियों पर लगाया गया प्रतिबंध हटाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ये बहुत मुश्किल है। पुतिन जो कर रहे हैं उन्हें वो करने की क्षमता इन कुलीनों ने दी है। उनके हाथ खून से रंगे हैं। फुटबॉल क्लब एफसी चेल्सिया के रूसी मालिक रोमान एब्रामोविच के ब्रिटेन लौटने पर भी ट्रुस ने संदेह जताया।

अमेरिका ने रूसियों को रोका, यूक्रेनियों का स्वागत किया
रूस के करीब तीन दर्जन नागरिक को मैक्सिको से लगती अमेरिकी सीमा पर फंसे हुए हैं। यूक्रेन युद्ध के कारण अमेरिका ने उन्हें अपने देश में प्रवेश करने से रोक दिया है जबकि शुक्रवार को इनके सामने यूक्रेन के नागरिकों के एक समूह को सिर्फ पासपोर्ट दिखाने के बाद अमेरिका में प्रवेश दे दिया गया। रूसी नागरिक कई दिन से इस सीमा पर रूके हुए हैं। कुछ दिन पहले तक स्थिति उलटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed