{"_id":"6777fe35d88afd6f05091465","slug":"usd-20-000-diamond-by-pm-modi-was-priciest-gift-from-any-foreign-leader-jill-biden-received-in-2023-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jill Biden Diamond: बाइडन की पत्नी को PM मोदी ने दिया था अनमोल हीरा, किसी भी वैश्विक नेता का सबसे महंगा तोहफा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Jill Biden Diamond: बाइडन की पत्नी को PM मोदी ने दिया था अनमोल हीरा, किसी भी वैश्विक नेता का सबसे महंगा तोहफा
Fri, 03 Jan 2025 08:41 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 03 Jan 2025 08:41 PM IST
सार
US: अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन को 20000 डॉलर का हीरा तोहफे में दिया था। यह तोहफा व्हाइट हाउस में रात्रिभोज कार्यक्रम के दौरान दिया गया था। यह दुनिया के सभी नेताओं की ओर से दिए गए तोहफों में सबसे ज्यादा महंगा था।
विज्ञापन
जिल बाइडन को पीएम मोदी का बेशकीमती तोहफा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में प्रथम महिला जिल बाइडन को 20 हजार डॉलर का हीरा दिया था, जो किसी भी विदेशी नेता द्वारा बाइडन परिवार को दिया गया सबसे महंगा तोहफा था।
विज्ञापन
जून 2023 में व्हाइट हाउस में निजी रात्रिभोज के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 7.5 कैरेट का हीरा दिया था। उस समय की विनिमय दर (एक्सचेंज रेट) के अनुसार, इस हीरे की कीमत करीब 16 लाख रुपये थी। एक साल बाद जनवरी 2025 में भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत 17.15 लाख रुपये है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने जिल बाइडन को कुछ और उपहार भी दिए, जिनमें एक उकेरा हुआ चंदन का डिब्बा, उपनिषद के दस सिद्धांत नामक पुस्तक, एक मूर्ति और एक तेल का दीपक शामिल थे। इन उपहारों की कुल कीमत करीब 6,232 डॉलर आंकी गई है।
विज्ञापन
एनएआरए को सौंप दिए गए जो बाइडन के तोहफे
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जारी वार्षिक रिपोर्ट में कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन को मिले तोहफों को नेशनल अर्काइव्स एंड रिकॉर्ड्स एडमिनिस्ट्रेशन (एनएआरए) को सौंप दिया गया है। वहीं, प्रथम महिला को दिया गया हीरा 'ईस्ट विंग' में आधिकारिक उपयोग के लिए रखा गया है। ईस्ट विंग व्हाइट हाउस के पूर्व दिशा में है। यह हिस्सा मुख्य भवन से जुड़ा है और अक्सर प्रशासनिक कार्यों या अन्य आधिकारिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाता है। ईस्ट विंग में आमतौर पर प्रथम मिहिला के कार्यालय और अन्य प्रशासनिक विभाग होते हैं।
विज्ञापन
सूरत की फैक्टरी में तैयार हुआ था हीरा
यह 7.5 कैरेट का हीरा गुजरात के सूरत शहर में एक फैक्टरी में तैयार किया गया था। यहां ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया था, जो धरती के अंदर प्राकृतिक हीरे बनने की प्रक्रिया का कृत्रिम रूप से दोबारा करती है। जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के स्मित पटेल ने कहा, यह हीरा आजादी के 75 वर्षों का प्रतीक था और इसे हरित उर्जा से बनाया गया था। यह भारत के हरित और नवीकरणी उर्जा की दिशा में बढ़ते कदम का प्रतीक था।
यूक्रेनी राजदूत ने दिया दूसरा सबसे महंगा उपहार
जिल बाइडन को दूसरा सबसे महंगा उपहार जुलाई 2023 में यूक्रेन के अमेरिका में राजदूत ओक्साना मार्कारोवा ने दिया था। जिसकी कीमत करीब 14,063 डॉलर थी। यह उपहार 'स्टील फ्रैगमेंट फॉरगेट-मी-नॉट फ्लावर' ब्रोच था। यह एक प्रकार का ज्वैलरी है, जो स्टील के टुकड़ों से बना है और इसमें फॉरगेट-मी-नॉट नामक फूल की डिजाइन है। यह फूल आमतौर पर यादों और स्नेह का प्रतीक माना जाता है।
480 डॉलर से अधिक कीमत के तोहफों की घोषणा जरूरी
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को 7,100 डॉलर का एक फोटो एल्बम, 3,495 डॉलर की मंगोलियाई यौद्धाओं की प्रतिमा, 3,300 डॉलर की चांदी की कटोरी, 3,160 डॉलर की सिल्वर ट्रे (इस्राइल के राष्ट्रपति ने दिया) और 2,400 डॉलर का एक कोलाज (यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दिया) से मिला था। अमेरिकी कानून के मुताबिक, अगर किसी विदेशी नेता से मिले उपहार की कीमत 480 डॉलर से अधिक हो, तो उसे सार्वजनिक रूप से घोषित करना जरूरी है।