{"_id":"66a3099941fe98d277063c95","slug":"usa-vice-president-kamala-harris-said-israel-has-right-to-defend-but-its-matters-meeting-benjamin-netanyahu-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: 'गाजा की मानवीय आपदा पर मैं चुप नहीं रहूंगी', नेतन्याहू से मुलाकात के बाद कमला हैरिस ने दिए अहम संकेत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: 'गाजा की मानवीय आपदा पर मैं चुप नहीं रहूंगी', नेतन्याहू से मुलाकात के बाद कमला हैरिस ने दिए अहम संकेत
Fri, 26 Jul 2024 10:48 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:48 AM IST
सार
कमला हैरिस ने कहा कि '7 अक्टूबर को हमास ने 44 अमेरिकियों सहित 1,200 निर्दोष लोगों की हत्या करके इस युद्ध की शुरुआत की। हमास ने यौन हिंसा की और 250 लोगों को बंधक बनाया, जिनमें अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं।'
विज्ञापन
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'इस्राइल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है, लेकिन वह ये कैसे करता है, यह मायने रखता है। उन्होंने गाजा में मानवीय आपदा पर चिंता जाहिर की, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत हो रही है।' कमला हैरिस ने साफ कहा कि गाजा में लोगों की परेशानियों से वह मुंह नहीं फेर सकतीं।
'हमास एक क्रूर आतंकी संगठन'
कमला हैरिस ने कहा कि 'मैंने यह कई बार कहा है, लेकिन इसे दोहराना जरूरी है। इजराइल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है, लेकिन वह ये कैसे करता है, यह मायने रखता है। हमास एक क्रूर आतंकवादी संगठन है। 7 अक्टूबर को हमास ने 44 अमेरिकियों सहित 1,200 निर्दोष लोगों की हत्या करके इस युद्ध की शुरुआत की। हमास ने यौन हिंसा की और 250 लोगों को बंधक बनाया, जिनमें अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। गाजा में अभी भी अमेरिकी नागरिक बंधक हैं।'
'50 लाख लोग भुखमरी के कगार पर'
नेतन्याहू के साथ अपनी बैठक को लेकर कमला हैरिस ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ गाजा में आम नागरिकों की मौतों पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की। हैरिस ने कहा कि 'मैंने वहां की भयावह मानवीय स्थिति के बारे में अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की। 20 लाख से ज्यादा लोग गंभीर खाद्यान्न संकट का सामना कर रहे हैं, और पचास लाख लोग भुखमरी के कगार पर हैं। पिछले नौ महीनों में गाजा में जो कुछ हुआ है, वह विनाशकारी है।'
विज्ञापन
कमला हैरिस ने कहा कि 'मृत बच्चों और हताश, भूखे लोगों की तस्वीरें, जो सुरक्षा के लिए इधर से उधर भाग रहे हैं, लोगों को कभी-कभी दूसरी, तीसरी या चौथी बार विस्थापित होना पड़ रहा है। हम इन त्रासदियों के सामने आंखें नहीं फेर सकते और मैं इसे लेकर चुप नहीं रहूंगी।
युद्ध विराम के समझौते पर चल रही बातचीत
हैरिस ने कहा कि 'युद्ध विराम और बंधक समझौते के लिए एक समझौता हुआ है। समझौते का पहले चरण के तहत पूर्ण युद्ध विराम करने की कोशिश होगी, जिसमें गाजा में आबादी वाले क्षेत्रों से इस्राइली सेना की वापसी भी शामिल है। दूसरे चरण में, इस्राइली सेना गाजा से पूरी तरह से हट जाएगी और इससे शत्रुता का स्थायी अंत हो जाएगा।' अमेरिका की उपराष्ट्रपति और अब राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि 'इस युद्ध को समाप्त करने का समय आ गया है, और ये इस तरह से खत्म होना चाहिए कि इस्राइल सुरक्षित हो, सभी बंधकों को रिहा कर दिया जाए, गाजा में फलस्तीनियों की पीड़ा समाप्त हो जाए, और फलस्तीनी लोग स्वतंत्रता, सम्मान और आत्मनिर्णय के अपने अधिकार का प्रयोग कर सकें। इस सौदे पर सहमति के लिए आशापूर्ण तरीके से बात आगे बढ़ रही है।