{"_id":"67776da528adca64e907e239","slug":"usa-silicon-valley-now-deeply-enmeshed-in-donald-trump-indian-american-venture-capitalist-asha-jadeja-motwani-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: 'सिलिकॉन वैली में अब ट्रंप की पकड़ बहुत मजबूत', भारतीय अमेरिकी निवेशक का बड़ा दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: 'सिलिकॉन वैली में अब ट्रंप की पकड़ बहुत मजबूत', भारतीय अमेरिकी निवेशक का बड़ा दावा
Fri, 03 Jan 2025 10:47 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 03 Jan 2025 10:47 AM IST
सार
अमेरिका की शीर्ष निवेशक आशा जडेजा मोटवानी ने कहा कि 'सिलिकॉन वैली अब ट्रंप से गहराई से जुड़ी हुई है। मैं अपने साथी निवेशकों और तकनीकी उद्यमियों डेविड सैक्स और श्रीराम कृष्णन आदि के साथ मिलकर स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल नियामक प्रणाली विकसित करने के लिए काम करने के लिए उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय अमेरिकी निवेशक आशा जडेजा मोटवानी ने दावा किया है कि नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सिलिकॉन वैली पर मजबूत पकड़ है और अब सिलिकॉन वैली की हर चीज से ट्रंप गहराई से जुड़े हुए हैं। इसकी वजह ये है कि ट्रंप ने सिलिकॉन वैली के कई एंटरप्रेन्योर्स को अपनी सरकार में अहम जिम्मेदारी दी है।
सिलिकॉन वैली के कई विशेषज्ञों को ट्रंप ने अपने साथ जोड़ा
अमेरिका की शीर्ष निवेशक आशा जडेजा मोटवानी ने कहा कि 'सिलिकॉन वैली अब ट्रंप से गहराई से जुड़ी हुई है। मैं अपने साथी निवेशकों और तकनीकी उद्यमियों डेविड सैक्स और श्रीराम कृष्णन आदि के साथ मिलकर स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल नियामक प्रणाली विकसित करने के लिए काम करने के लिए उत्साहित हूं।' ट्रंप ने सिलिकॉन वैली के डेविड सैक्स को व्हाइट हाउस एआई और क्रिप्टो ज़ार के रूप में नामित किया है और भारतीय अमेरिकी श्रीराम कृष्णन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए वरिष्ठ नीति सलाहकार नियुक्त किया है।
गूगल समेत 100 से ज्यादा स्टार्टअप में है आशा जडेजा मोटवानी का निवेश
मोटवानी, गूगल के शुरुआती निवेशकों में से एक हैं और गूगल के अलावा उन्होंने सिलिकॉन वैली के 100 से भी ज्यादा स्टार्टअप में निवेश किया हुआ है। आशा जडेजा मोटवानी के दिवंगत पति स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राजीव मोटवानी ने ही गूगल के कंपनी बनने से पहले उसकी एल्गोरिदम को बनाया था और वे गूगल के संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन के गुरु थे।
विज्ञापन
मोटवानी, डोनाल्ड ट्रंप के शुरुआती समर्थकों में से एक रही हैं। सिलिकॉन वैली से जुड़े एंटरप्रेन्योर्स को ट्रंप सरकार में अहम जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए आशा जडेजा मोटवानी ने कहा कि 'तकनीकी इंडस्ट्री को लीना खान जैसे विचारकों द्वारा बहुत लंबे समय तक परेशान किया गया। अगर उनकी जगह कोई ऐसा व्यक्ति आ जाए जो इस मुश्किल समय में अमेरिकी प्रौद्योगिकी नेतृत्व के रणनीतिक महत्व को समझता हो, तो यह ताजी हवा की सांस होगी।'
मोटवानी सिलिकॉन वैली से ट्रम्प के शुरुआती समर्थकों में से एक रही हैं।
भारतीय स्टार्टअप्स को बढ़ावा दे रहीं मोटवानी
मोटवानी पिछले कुछ वर्षों में भारतीय स्टार्टअप की बड़ी समर्थक बनकर उभरी हैं। मोटवानी जडेजा फाउंडेशन ने ही लास वेगास में 7-11 जनवरी तक होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2025 में इंडिया पैवेलियन की मेजबानी करने का फैसला किया है। इस साल मंडप में 10 होनहार भारतीय स्टार्टअप शामिल होंगे, जो भारत में तेजी से बढ़ रहे नवाचार और उद्यमशीलता की भावना का उदाहरण पेश करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'पिछले कुछ वर्षों में फाउंडेशन ने इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर भारत की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए लगातार काम किया है।'