फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Usa presidential debate tulsi gabbard preparing donald trump against kamala harris for 10 september face off

US: कमला हैरिस पर डिबेट में भारी पड़ी थीं ये हिंदू नेता, अब राष्ट्रपति चुनाव के लिए करा रहीं ट्रंप की तैयारी

Sat, 17 Aug 2024 12:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 17 Aug 2024 12:53 PM IST
सार

कमला हैरिस के सामने पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट को ट्रंप पूरी गंभीरता से ले रहे हैं। ट्रंप चाहते हैं कि जिस तरह से पहली डिबेट में उन्होंने जो बाइडन को पछाड़ा था, उसी तरह से वह कमला हैरिस को बहस में पछाड़कर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
Usa presidential debate tulsi gabbard preparing donald trump against kamala harris for 10 september face off
कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप और तुलसी गबार्ड - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है और डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में लुभाने में जुटे हैं। इस बीच अब सभी की निगाहें 10 सितंबर को होने वाली डिबेट पर लगी हैं, जिसमें पहली बार डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच मुकाबला होगा और दोनों विभिन्न मुद्दों पर अपनी-अपनी राय पेश करेंगे। खबर आ रही है कि डिबेट के लिए तुलसी गबार्ड, डोनाल्ड ट्रंप की तैयारी करा रही हैं। गौरतलब है कि साल 2019 में तुलसी गबार्ड ने ही कमला हैरिस को एक डिबेट में बुरी तरह से पछाड़ा था। 
विज्ञापन


डिबेट की तैयारी में जुटे हैं डोनाल्ड ट्रंप
कमला हैरिस के सामने पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट को ट्रंप पूरी गंभीरता से ले रहे हैं। ट्रंप चाहते हैं कि जिस तरह से पहली डिबेट में उन्होंने जो बाइडन को पछाड़ा था, उसी तरह से वह कमला हैरिस को बहस में पछाड़कर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे। यही वजह है कि ट्रंप डिबेट की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व डेमोक्रेट सांसद तुलसी गबार्ड इस काम में ट्रंप की मदद कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तुलसी गबार्ड, ट्रंप के घर और प्राइवेट क्लब मार ए लागो में पूर्व राष्ट्रपति को डिबेट की तैयारी करा रही हैं। 
विज्ञापन


2019 में डिबेट में कमला हैरिस पर भारी पड़ीं थी तुलसी गबार्ड
गबार्ड ने साल 2020 में डेमोक्रेट पार्टी छोड़ दी थी और अब उन्हें ट्रंप समर्थक माना जाता है। कुछ समय तक ये भी चर्चा रही थी कि तुलसी गबार्ड भी ट्रंप की रनिंग मेट हो सकती हैं। हालांकि ये सब अफवाह साबित हुआ। तुलसी गबार्ड को डोनाल्ड ट्रंप को डिबेट की तैयारी कराने के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि साल 2019 में तुलसी गबार्ड ने एक बहस के दौरान कमला हैरिस को बुरी तरह से पछाड़ दिया था और कई मुद्दों पर हैरिस को निरुत्तर कर दिया था। दरअसल 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दावेदारों में तुलसी गबार्ड और कमला हैरिस का भी नाम था। इसके चलते डेमोक्रेट प्राइमरी चुनाव के दौरान दोनों के बीच साल 2019 में बहस हुई थी। इस बहस में गबार्ड, कमला हैरिस पर भारी पड़ी थीं। हालांकि बाद में कमला हैरिस और तुलसी गबार्ड दोनों को राष्ट्रपति पद की दावेदारी से हटना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed