{"_id":"65dac1dc49d0593749030246","slug":"usa-president-joe-biden-gaffe-says-xi-jinpinh-head-of-russia-criticized-for-old-age-memory-loss-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: राष्ट्रपति जो बाइडन की याददाश्त को लेकर फिर उठे गंभीर सवाल, शी जिनपिंग को बताया 'रूस का राष्ट्रपति'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: राष्ट्रपति जो बाइडन की याददाश्त को लेकर फिर उठे गंभीर सवाल, शी जिनपिंग को बताया 'रूस का राष्ट्रपति'
Sun, 25 Feb 2024 10:26 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:26 AM IST
सार
जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में नेशनल गवर्नर्स एसोसिएशन के वार्षिक कार्यक्रम के दौरान जिनपिंग को रूस का राष्ट्रपति बता दिया। हालांकि तुरंत ही उन्होंने खुद को सही किया और जिनपिंग को चीन का राष्ट्रपति बताया।
विज्ञापन
जो बाइडन- शी जिनपिंग मुलाकात
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को उनकी कमजोर याददाश्त और बढ़ती उम्र के चलते कई बार आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। अब एक बार फिर जो बाइडन गलती कर गए हैं। दरअसल एक कार्यक्रम में बोलते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को जो बाइडन ने रूस का राष्ट्रपति बता दिया।
क्या बोले जो बाइडन
जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में नेशनल गवर्नर्स एसोसिएशन के वार्षिक कार्यक्रम के दौरान जिनपिंग को रूस का राष्ट्रपति बता दिया। हालांकि तुरंत ही उन्होंने खुद को सही किया और जिनपिंग को चीन का राष्ट्रपति बताया। बाइडन ने एक पुराना किस्सा साझा करते हुए कहा कि 'वह (बराक ओबामा) चाहते थे कि मैं शी जिनपिंग के बारे में जानकारी हासिल करूं क्योंकि ये साफ था कि वे (जिनपिंग) रूस के राष्ट्रपति बनने जा रहे थे, नहीं चीन के। उस वक्त हमारे रूस के साथ संबंध ठीक नहीं चल रहे थे, इसलिए ओबामा चाहते थे कि मैं उनके बारे में जानकारी हासिल करूं। मैंने देश में और चीन में उनके साथ करीब 17 हजार मील की यात्रा की। तिब्बत में उन्होंने (जिनपिंग) ने मुझसे पूछा कि क्या आप अमेरिका की मेरे लिए व्याख्या कर सकते हैं? इस पर मैंने उनकी तरफ देखा और कहा संभावनाएं...।'
जो बाइडन की कमजोर याददाश्त को लेकर उठ रहे सवाल
जो बाइडन पहले भी जिनपिंग के साथ 17 हजार मील लंबी यात्रा की बात कह चुके हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में बाइडन के इन दावों को खारिज किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि बाइडन ने साल 2011 में चीन का दौरा किया था और वहां तीन दिनों तक रुके थे, लेकिन बाइडन के दावे को व्हाइट हाउस ने भी नकार दिया है। हाल के समय में जो बाइडन की कमजोर होती याददाश्त और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं की खूब चर्चा हुई है। बाइडन ने बीते दिनों मिस्त्र को मैक्सिको बता दिया था। साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां को फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति रहे फ्रैंकोइस मितरांद बता दिया था। यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए जो बाइडन एक बार यूक्रेन युद्ध को इराक युद्ध कह गए थे।