फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa president election elon musk praise republican vivek ramaswamy calls him promising candidate

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावः भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी के मुरीद हुए एलन मस्क, बताया 'होनहार उम्मीदवार'

Fri, 18 Aug 2023 09:21 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 18 Aug 2023 09:21 AM IST
सार

विवेक रामास्वामी अपने चुनाव प्रचार के दौरान कह चुके हैं कि वह चीन को अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं और उन्होंने ये भी कहा कि अगर वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वह चीन के साथ संबंधों को पूरी तरह से खत्म कर लेंगे। 

विज्ञापन
usa president election elon musk praise republican vivek ramaswamy calls him promising candidate
विवेक रामास्वामी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं। इसके लिए कई भारतीय मूल के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें विवेक रामास्वामी भी शामिल हैं। बता दें कि विवेक रामास्वामी लगातार अमेरिकी जनता के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं और उन्हें अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए तगड़ा उम्मीदवार माना जा रहा है। अब दुनिया के टॉप अरबपतियों में शुमार एलन मस्क ने भी विवेक रामास्वामी की तारीफ की है और उन्हें राष्ट्रपति चुनाव के लिए होनहार उम्मीदवार बताया है। 
विज्ञापन


एलन मस्क ने की तारीफ
बता दें कि एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विवेक रामास्वामी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विवेक रामास्वामी मशहूर पत्रकार टकर कार्लसन से बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में एलन मस्क ने लिखा कि 'यह एक होनहार उम्मीदवार है।' बता दें कि विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं और उनका मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से है। ट्रंप हालांकि अभी भी रिपब्लिकन समर्थकों की पहली पसंद बने हुए हैं और अन्य उम्मीदवारों से काफी आगे हैं लेकिन धीरे धीरे ही सही विवेक रामास्वामी लगातार अपनी स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


चीन को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं रामास्वामी
विवेक रामास्वामी अपने चुनाव प्रचार के दौरान कह चुके हैं कि वह चीन को अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं और उन्होंने ये भी कहा कि अगर वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वह चीन के साथ संबंधों को पूरी तरह से खत्म कर लेंगे। रामास्वामी ने कहा कि वह प्रशांत महासागर में होने वाले व्यापार में अमेरिका को फिर से शामिल करेंगे और साथ ही भारत, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर फोकस करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अपने एक इंटरव्यू में विवेक रामास्वामी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तानाशाह बता दिया था। रामास्वामी ने कहा कि वह राष्ट्रपति बनने पर चीन पर अमेरिका की आर्थिक निर्भरता को खत्म करने की दिशा में काम करेंगे और यह उनकी नीति का पहला कदम होगा। रामास्वामी ने ये भी कहा कि वह अमेरिकी कंपनियों के चीन में व्यापार करने पर प्रतिबंध लगाएंगे। इसके चलते कुछ समय के लिए परेशानी होगी लेकिन मुझे लगता है कि अगर आप बलिदान देने के लिए तैयार रहते हैं तो आपको बलिदान करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। 

केरल से है विवेक रामास्वामी का ताल्लुक
9 अगस्त 1985 को जन्मे विवेक रामास्वामी के माता-पिता भारत के केरल से आकर अमेरिका में बसे थे। रामास्वामी का बचपन ओहायो के सिनसिनाटी में गुजरा और उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक किया और फिर येले यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की। रामास्वामी वोक, इंकः इनसाइड कॉर्पोरेट अमेरिका सोशल जस्टिस स्कैम नामक किताब के लेखक भी है। यह किताब न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलर किताबों में शुमार हुई थी। रामास्वामी के एंटी वोक इंक का सीईओ भी कहा जाता है। रामास्वामी ने साल 2014 में रोइवान्ट साइंसेज नामक बायोटेक कंपनी की स्थापना की। रामास्वामी की यह कंपनी आज मल्टी बिलियन डॉलर की कंपनी है। रामास्वामी की पत्नी अपूर्वा तिवारी रामास्वामी ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed