फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA Pentagon said 900 us troops deployed in middle east amid rising tension due to israel hamas war

USA: इस्राइल-हमास युद्ध से पश्चिम एशिया में बिगड़ सकते हैं हालात, अमेरिका ने तैनात किए 900 सैनिक

Fri, 27 Oct 2023 09:20 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 27 Oct 2023 09:20 AM IST
सार

सैनिकों के साथ ही एयर डिफेंस के लिए फोर्ट ब्लिस टेक्सास से थाड सिस्टम (टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस बैटरी), फोर्ट सिल ओकलाहामा से पैट्रियट बैट्रीज और फोर्ट लिबर्टी, नॉर्थ कैरोलिना से पैट्रियट और अवेंजर्स बैट्रीज की ब्रिगेड भी तैनात की जा रही है।

विज्ञापन
USA Pentagon said 900 us troops deployed in middle east amid rising tension due to israel hamas war
अमेरिका ने तैनात किए अपने सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इस्राइल-हमास युद्ध के बीच करीब 900 अमेरिकी सैनिक पश्चिम एशिया में तैनात कर दिए हैं या फिर उन्हें तैनात किया जा रहा है। पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा कि सैनिकों के साथ ही एयर डिफेंस के लिए फोर्ट ब्लिस टेक्सास से थाड सिस्टम (टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस बैटरी), फोर्ट सिल ओकलाहामा से पैट्रियट बैट्रीज और फोर्ट लिबर्टी, नॉर्थ कैरोलिना से पैट्रियट और अवेंजर्स बैट्रीज की ब्रिगेड भी तैनात की जा रही है।
विज्ञापन


इस्राइल में नहीं होगी अमेरिकी सैनिकों की तैनाती
पैट राइडर ने हालांकि इस बात का खुलासा नहीं किया कि अमेरिकी सैनिकों की पश्चिम एशिया में किस जगह तैनाती की जाएगी लेकिन उन्होंने साफ किया कि ये सैनिक इस्राइल नहीं भेजे गए हैं बल्कि पश्चिम एशिया में पहले से मौजूद अमेरिकी सेना की सुरक्षा को मजबूत करने के लिहाज से इन सैनिकों की तैनाती हो रही है। पेंटागन अधिकारी ने बताया कि 17 अक्तूबर से 26 अक्तूबर के बीच अमेरिका और इसके सहयोगी बलों पर कम से कम 12 बार इराक से, चार बार सीरिया से हमले हुए हैं। इनमें ड्रोन और रॉकेट हमले शामिल हैं। 
विज्ञापन


पेंटागन की तरफ से ये भी कहा गया कि अमेरिका, इस्राइल को दो आयरन डोम सिस्टम उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है ताकि इस्राइल की सुरक्षा क्षमता को बढ़ाया जा सके। बता दें कि पेंटागन ने हाल ही में करीब दो हजार अमेरिकी सैनिकों को पश्चिम एशिया में तैनात करने की तैयारी की हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास का दावा- अगवा किए गए 50 इस्राइली उतारे मौत के घाट
आतंकी संगठन हमास ने गुरुवार को दावा किया है कि गाजा पट्टी पर इस्राइली हमले के बाद से अगवा किए गए इस्राइली लोगों में से कम से कम 50 को मौत के घाट उतार दिया गया है। हालांकि अभी तक हमास के इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है। हमास की सैन्य ब्रिगेड अल-कस्साम ब्रिगेड ने टेलीग्राम चैनल पर बयान जारी कर यह दावा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed