यूएस में गोलीबारी: पेंसिल्वेनिया में नौ, जॉर्जिया में पांच लोगों की मौत; पुलिस बोली- 28 साल में पहली ऐसी घटना
अमेरिका में दो अलग-अलग जगहों पर हुई भीषण गोलीबारी के दौरान 14 लोगों की मौत हुई है। पेंसिल्वेनिया का यह मामला कितना भयावह है इसका अंदाजा पुलिस प्रमुख रिक लोराह से बयान से होता है। उन्होंने कहा, 28 साल से अधिक समय के करियर में उन्होंने इतना भयानक मामला नहीं देखा। जानिए पूरा मामला
विस्तार
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के एरी शहर में हुई गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक स्थानीय अधिकारियों, पुलिस के आला अफसरों में किसी ने घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां साझा नहीं की हैं।
'28 साल से अधिक के करियर में ऐसी घटना नहीं'
पीटीआई पर आई रिपोर्ट के मुताबिक एरी के पुलिस प्रमुख रिक लोराह ने एक स्थानीय न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि अपने 28 साल से अधिक के करियर में उन्होंने ऐसी घटना नहीं देखी। उन्होंने कहा कि शहर में इतने लोगों की मौत और इतनी बड़ी तबाही का सामना शायद पहले कभी नहीं करना पड़ा।
अमेरिका के किस कोने का मामला, गवर्नर ने हर संभव मदद की पेशकश की
इस घटना के बाद पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो ने शनिवार को एरी की मेयर डारिया डेविलिन को हर संभव मदद देने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन इस मुश्किल समय में शहर को पूरा सहयोग देगा। एरी शहर पिट्सबर्ग से करीब 188 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। फिलहाल, घटना को लेकर अधिकारियों ने इससे अधिक जानकारी नहीं दी है।
गोलीबारी की जानकारी कैसे मिली ?
स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबि मरने वालों में दो बच्चे और एक गर्भवती महिला भी शामिल है। अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही सभी नौ लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के वारदात की जानकारी 'शॉटस्पॉटर' (ShotSpotter) के जरिए अलर्ट से मिली। रिपोर्ट के मुताबिक यह एक विवादित डिटेक्शन सिस्टम है जो संभावित गोलीबारी की पहचान करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और माइक्रोफोन के नेटवर्क का इस्तेमाल करता है।पुलिस प्रमुख रिक लोराह के मुताबिक इस घटना में जान-माल के से वे बेहद दुखी हैं। पुलिस जैसे हालात का सामना कर रही है, वह बहुत परेशान करने वाली है। घटना के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चली है।
बकौल रिक, 'मुझे नहीं लगता कि एरी शहर में कभी एक साथ इतनी जानें गई होंगी, शहर में शायद ही ऐसी तबाही देखी गई होगी, जैसी हमने अभी देखी है।'
कुछ ही घंटों के अंदर दो अलग-अलग 'मास शूटिंग'
अंधाधुंध गोलीबारी का एक अन्य मामला जॉर्जिया के डगलस से सामने आया। शहर की पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम एक घर में गोली मारकर पांच लोगों की हत्या कर दी गई। डगलस पुलिस विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक गोली चलने की सूचना मिलने पर पहुंचे अफसरों ने एक घर में गोली लगने से मारे गए पांच लोगों के शव बरामद किए। बता दें कि अमेरिका में 'मास शूटिंग' की कोई निश्चित परिभाषा निर्धारित नहीं है, लेकिन आम तौर पर कम से कम तीन या चार लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने पर इसका इस्तेमाल होता है। मृतकों में हमलावर को नहीं गिना जाता।